Pixel 7a: 10 मई को हो सकती है गूगल के नए फ्लैगशिप की लॉन्चिंग, मिलेंगे ये फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 04 Apr 2023 11:22 AM IST
सार

Pixel 7a में पहले की तरह ही 6.1 इंच की OLED फुलएचडी प्लस डिस्प्ले होगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। फोन में 4410mAh की बैटरी होगी जिसके साथ 18W की वायर चार्जिंग होगी, हालांकि फोन के साथ बॉक्स में चार्जर नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
Pixel 7a likely to launch on May 10 expected specifications and price
Google Pixel 7 Series - फोटो : Google

    विस्तार

    Pixel 7a की लॉन्चिंग को लेकर गूगल की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कई लीक रिपोर्ट्स में Pixel 7a के फीचर्स तक सामने आ गए हैं। अब एक नई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि Pixel 7a की लॉन्चिंग 10 मई को होगी। बता दें कि 10 मई को ही गूगल का Google I/O 2023 इवेंट होने जा रहा है जो कि एक डेवलपर कॉन्फ्रेंस है।

    Google के 10 मई वाले इवेंट में एंड्रॉयड 14 लॉन्च होने वाला है। वैसे Pixel 7a की भारत में लॉन्चिंग की भी गारंटी नहीं है, क्योंकि गूगल ने कई फ्लैगशिप फोन को भारत में लॉन्च नहीं किया है, हालांकि लंबे समय बाद पिछले साल गूगल ने Pixel 7 सीरीज को भारत में पेश किया था।

    विज्ञापन

    भारत में कब लॉन्च होगा फोन

    Pixel 6a को गूगल ने ग्लोबल लॉन्च के दो महीने बाद भारत में लॉन्च किया था और Pixel 7a से भी इसी तरह की उम्मीद है। Pixel 6a से गूगल का काफी फायदा भी हुआ, क्योंकि इसकी बिक्री ग्लोबली अच्छी-खासी रही। Pixel 7a के फीचर्स की बात करें तो कहा जा रहा है कि इसमें Google Tensor G2 चिपसेट मिलेगा। इसके अलावा इसमें LPDDR5 रैम के साथ UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गूगल पिक्सल 7ए की स्पेसिफिकेशन

    Pixel 7a में पहले की तरह ही 6.1 इंच की OLED फुलएचडी प्लस डिस्प्ले होगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। फोन में 4410mAh की बैटरी होगी जिसके साथ 18W की वायर चार्जिंग होगी, हालांकि फोन के साथ बॉक्स में चार्जर नहीं मिलेगा।

    कैमरे की बात करें तो Pixel 7a में 64MP (Sony IMX787) प्राइमरी लेंस मिलता है जिसके साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी होगा। फ्रंट कैमरे को लेकर कोई खबर नहीं है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि सेल्फी के लिए 10.8MP का कैमरा मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें