Flagship Smartphones: iPhone 14 से बेहतर हैं ये पांच फ्लैगशिप स्मार्टफोन, कीमत से लेकर फीचर्स तक, जानें सबकुछ

एपल का लेटेस्ट आईफोन 14 एक अच्छा फोन है, लेकिन 80 हजार रुपये की कीमत में iPhone 13 पर सीमित अपग्रेड के साथ आता है। इस मामले में इसे वैल्यू फॉर मनी फोन नहीं कहा जाएगा। इस कीमत पर मार्केट में कई और अच्छे फोन भी उपलब्ध हैं, जो कम कीमत में आईफोन 14 के अच्छे अल्टरनेटिव ऑप्शन हैं। यानी आप 2023 में अपने खर्च को लेकर थोड़ा अधिक सतर्क है तो यह फोन आपके लिए अच्छे ऑप्शन बन सकते हैं। साथ ही यदि आप आईफोन के अलावा एंड्रॉयड फ्लैगशिप फोन पर स्विच करने का विचार कर रहे हैं तो भी आपके लिए यह लिस्ट बड़े काम की होने वाली है। चलिए देखते हैं आईफोन 14 के अल्टरनेटिव फोन की लिस्ट।

Google pixel 7 Pro
गूगल की ओर से आने वाला पिक्सल 7 प्रो बेस्ट वैल्यू फॉर मनी फोन है। इस फोन की कीमत 84,999 रुपये है। फोन में जिरकोनिका-ब्लास्टेड एल्युमीनियम बॉडी डिजाइन मिलती है। Google pixel 7 Pro में Tensor G2 प्रोसेसर के साथ सिक्योरिटी के लिए Titan M2 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है। फोन में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज मिलती है। Google pixel 7 Pro में 6.7 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
Google Pixel 7 Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। प्राइमरी कैमरे के साथ 2X जूम और सिनेमैटिक वीडियो का सपोर्ट मिलता है। दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल मिलता है और तीसरा 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। टेलीफोटो लेंस के साथ 30x सुपर रिजॉल्यूशन जूम और 5x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट मिलता है। फोन में 10.8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

OnePlus 11
यह वनप्लस का लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन है। फोन की शुरुआती कीमत 56,999 रुपये है। फोन में सबसे फास्ट एंड्रॉयड प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 और 6.7 इंच की 2K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। फोन में थर्ड जेनरेशन Hasselblad कैमरा सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
फोन में एंड्रॉयड 13 के साथ OxygenOS 13 मिलता है। कंपनी फोन के साथ चार साल तक का एंड्रॉयड अपडेट भी देने वाली है। यानी फोन के साथ एंड्रॉयड 16 और एंड्रॉयड 17 भी मिलेगा। फोन में 16 जीबी तक की LPDDR5x रैम और 256 जीबी तक की UFS 4.0 स्टोरेज है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी और 100 वाट की चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।