Pebble Leap Review: कॉलिंग फीचर के साथ 3,999 रुपये में रग्ड डिजाइन वाली स्मार्टवॉच

घरेलू कंपनी Pebble ने कुछ दिन पहले ही बाजार में अपना एक नया स्मार्टवॉच Pebble Leap लॉन्च किया है। Pebble Leap एक रग्ड स्मार्टवॉच है जिसके साथ ब्लूटूथ कॉलिंग का भी सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ कॉलिंग के अलावा ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकर भी दिया गया है। Pebble Leap सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ आती है। इसकी बैटरी का बैकअप 10 दिनों का है। Pebble Leap का मुकाबला भारतीय बाजार में बोट, रियलमी, डीजो और अमेजफिट जैसे ब्रांड की स्मार्टवॉच से है। आइए रिव्यू में जानते हैं क्या खरीदने लायक है Pebble Leap?

Pebble Leap Review: स्पेसिफिकेशन
Pebble Leap के फीचर्स की बात करें तो इसकी बिल्ड क्वॉलिटी रग्ड है। इसके अलावा इसमें रबड़ का स्ट्रैप दिया गया है। Pebble Leap में 1.3 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है। इसमें 24x7 हार्ट रेट मॉनिटर के अलावा ब्लड ऑक्सीजन के लिए SpO2 सेंसर भी है। Pebble Leap में कॉलिंग के लिए ब्लूटूथ का इस्तेमाल किया जा सकता है। कॉलिंग के लिए इसमें इनबिल्ट माइक और स्पीकर दिया गया है।

वॉच में आप अपने फोन में मौजूद कॉन्टेक्ट लिस्ट को सिंक भी कर सकते हैं। Pebble Leap की बैटरी को लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। इस वॉच में हाइड्रेशन अलर्ट के अलावा मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड, स्टेप पैडोमीटर और स्लीप मॉनिटर भी दिया गया है। Pebble Leap को मिलिट्री ग्रीन और प्रीमियम ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।

Pebble Leap Review:डिजाइन
जैसा कि हमने पहले ही आपको बताया है किPebble Leapएक रग्ड डिजाइन वाली स्मार्टवॉच है, हालांकि इसे कोई मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला है या नहीं, इसके बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। इसमें दो बटन दिए गए हैं जिनका इस्तेमाल आप नेविगेशन के लिए कर सकेंगे। रग्ड डिजाइन होने के कारण डिस्प्ले पर आसानी से खरोंच नहीं आने वाली है। इसके अलावा स्ट्रैप रबड़ के मिलेंगे, हालांकि वे फ्लेक्सिबल और मजबूत हैं। स्पीकर और माइक को नीचे की ओर साइड में जगह मिली है। कुल मिलाकरPebble Leapस्पोर्टी लुक वाली रग्ड स्मार्टवॉच है।