घरेलू कंपनी पेबल ने लॉन्च किया Pebble Leap स्मार्टवॉच, कॉलिंग का भी है सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 27 Dec 2021 02:16 PM IST
सार

Pebble Leap में कॉलिंग के लिए ब्लूटूथ का इस्तेमाल किया जा सकता है। कॉलिंग के लिए इसमें इनबिल्ट माइक और स्पीकर दिया गया है। वॉच में आप अपने फोन में मौजूद कॉन्टेक्ट लिस्ट को सिंक भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
Pebble launched Rugged smartwatch Pebble Leap with calling at an introductory price of Rs 3999
Pebble Leap - फोटो : amarujala

    विस्तार

    घरेलू कंपनी Pebble ने बाजार में अपना एक नया स्मार्टवॉच Pebble Leap लॉन्च कर दिया है। Pebble Leap एक रग्ड स्मार्टवॉच है जिसके साथ ब्लूटूथ कॉलिंग का भी सपोर्ट दिया गया है। Pebble Leap की कीमत 7,999 रुपये रखी गई है, लेकिन लॉन्चिंग ऑफर के तहत आप इसे 3,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

    Pebble Leap के फीचर्स की बात करें तो इसकी बिल्ड क्वॉलिटी रग्ड है। इसके अलावा इसमें सिलिकॉन का स्ट्रैप दिया गया है। Pebble Leap में 1.3 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है। इसमें 24x7 हार्ट रेट मॉनिटर के अलावा ब्लड ऑक्सीजन के लिए SpO2 सेंसर भी है।

    विज्ञापन

    Pebble Leap में कॉलिंग के लिए ब्लूटूथ का इस्तेमाल किया जा सकता है। कॉलिंग के लिए इसमें इनबिल्ट माइक और स्पीकर दिया गया है। वॉच में आप अपने फोन में मौजूद कॉन्टेक्ट लिस्ट को सिंक भी कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Pebble Leap की बैटरी को लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। इस वॉच में हाइड्रेशन अलर्ट के अलावा मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड, स्टेप पैडोमीटर और स्लीप मॉनिटर भी दिया गया है। Pebble Leap की बिक्री अमेजन से हो रही है। Pebble Leap को मिलिट्री ग्रीन और प्रीमियम ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।

    इसकी लॉन्चिंग पर Pebble इंडिया के को-फाउंडर कोमल अग्रवाल ने कहा, 'स्मार्ट वेयरेबल मार्केट की तेजी से बदलती प्रौद्योगिकी गतिशीलता में पेबल लीप विशेष रूप से हर जरूरत के लिए डिजाइन किया गया है। चाहे आप काम में व्यस्त हों या पहाड़ की चोटियों पर चढ़ रहे हों, पेबल लीप आपके साथ हमेशा रहेगा।'

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें