2 हजार से कम कीमत में लॉन्च हुई यह ब्लूटूथ कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच, डिजाइन देखकर कहेंगे वाह!

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 07 Jun 2023 04:51 PM IST
सार

Pebble Frost Pro और Crest में स्मार्ट हेल्थ ट्रैकर्स जैसे हार्ट रेट मॉनिटर, स्लीप ट्रैकर्स और SpO2 मॉनिटर हैं। पेबल फ्रॉस्ट स्मार्टवॉच में 1.96 इंच का डिस्प्ले है।

विज्ञापन
Pebble Frost Pro Pebble Crest Smartwatches With Launched in India Bluetooth Calling know Price and Features
Pebble Frost Pro और Pebble Crest - फोटो : Pebble

    विस्तार

    स्मार्टवॉच ब्रांड पेबल ने एक साथ दो नई स्मार्टवॉच Pebble Frost Pro और Pebble Crest को भारत में लॉन्च कर दिया है। पेबल फ्रॉस्ट प्रो को 2 हजार से भी कम कीमत में पेश किया गया है। स्मार्टवॉच में स्मार्ट हेल्थ ट्रैकर्स जैसे हार्ट रेट मॉनिटर, स्लीप ट्रैकर्स और SpO2 मॉनिटर हैं। पेबल फ्रॉस्ट स्मार्टवॉच में 1.96 इंच का डिस्प्ले है, जबकि पेबल क्रेस्ट में 600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 2.02 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है। पेबल क्रेस्ट एक सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ आता है और फ्रॉस्ट प्रो की तुलना में थोड़ा महंगा है।

    पेबल फ्रॉस्ट प्रो को चार कलर वेरियंट जेट ब्लैक, विंटर ब्लू, सैलामैंडर ऑरेंज और स्टार लाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसकी कीमत 1,999 रुपये है। दूसरी ओर, पेबल क्रेस्ट स्मार्टवॉच की कीमत 2,499 रुपये है। भारत में यह जेट ब्लैक, मिडनाइट ब्लू, सैलामैंडर ऑरेंज और सनराइज येलो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। दोनों वॉच को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    पेबल फ्रॉस्ट प्रो में 1.96 इंच का डिस्प्ले है। इसमें रेक्टेंगुलर डायल, मैटेलिक बॉडी और रोटेटिंग क्राउन मिलता है। वहीं पेबल की क्रेस्ट स्मार्टवॉच 320x385 पिक्सल रेजोल्यूशन और 600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 2.02 इंच के आईपीएस एचडी डिस्प्ले के साथ आती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    स्मार्टवॉच एक सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ आती है। दोनों स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी का कहना है कि दोनों वॉच से सीधे ही कॉल को रिसीव किया जा सकता है। पेबल फ्रॉस्ट प्रो और पेबल क्रेस्ट को आईओएस और एंड्रॉयड डिवाइस दोनों के साथ कनेक्ट किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें