Honor Magic Watch 2 भारत में लॉन्च, 14 दिन चलेगी बैटरी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 14 Jan 2020 07:19 PM IST
Honor Magic Watch 2 Smartwatch launched in India with 14 days battery life
Honor Magic Watch 2 - फोटो : amazon

    ऑनर इंडिया ने भारत में नए साल में चार नए प्रोडक्ट पेश किए हैं जिनमें ऑनर 9एक्स, ऑनर बैंड 5आई, ऑनर स्पोर्ट्स इयरफोन और स्मार्टवॉच ऑनर मैजिक वॉच 2 शामिल हैं। ऑनर मैजिक वॉच 2 की बिक्री 18 जनवरी से अमेजन प्राइम के मेंबर्स और 19 जनवरी से आम लोगों के लिए होगी। ऑनर मैजिक वॉच 2 के 46एमएम मॉडल की कीमत 12.999 रुपये और 42एमएम मॉडल की कीमत 11,999 रुपये है।

    Honor Magic Watch 2 के साथ मिलने वाले ऑफर्स

    ऑनर की इस स्मार्टवॉच को खरीदने वालों को ऑनर AM61 ब्लूटूथ इयरफोन फ्री में मिलेगा। इसका ऑफर का फायदा 22 जनवरी तक उठाया जा सकेगा। वॉच के साथ छह महीने की नो कॉस्ट ईएमआई भी मिल रही है। साथ ही एसबीआई के कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी।

    ये भी पढ़ेंः Honor 9X, मैजिक वॉच 2 और बैंड 5आई भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

    Honor Magic Watch 2 की स्पेसिफिकेशन

    Honor Magic Watch 2 दो वेरियंट में मिलेगी जिनमें 42mm और 46mm वेरियंट शामिल हैं। स्मार्टवॉच की बॉडी स्टेनलेस स्टील की है। 42mm वाले मॉडल में 1.2 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है, वहीं 46mm वाले में 1.39 इंच की डिस्प्ले दी है।

    42एमएम वाले वेरियंट की बैटरी को लेकर 7 दिन के बैकअप और 46एमएम वाले वेरियंट को लेकर 14 दिन के बैकअप का दावा किया गया है। ऑनर मैजिक वॉच 2 में आठ आउटडोर मोड्स, सात स्पोर्ट्स मोड के साथ 24 घंटे हर्ट रेट मॉनिटरिंग मिलेगी। इसके अलावा वॉच को वाटर और डस्टप्रूफ के लिए 5ATM की रेटिंग मिली है।

    और पढ़ें...