6,490 रुपये में मिल रहा है कभी गर्म नहीं होने वाला 4जी स्मार्टफोन

पैनासोनिक ने भारत में पी सीरीज का अपना एक नया 4जी स्मार्टफोन P91 लॉन्च कर दिया है। साथ ही फोन की बिक्री भी ऑफलाइन स्टोर्स से शुरू हो गई है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत की बात करें तो फोन के सबसे ऊपर ग्रेफाइट फिल्म लगा जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि फोन गर्म नहीं होगा और शॉर्ट-सर्किट से बचा रहेगा। यह फोन ब्लू, गोल्ड और ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। कीमत के मामले में इस फोन का मुकाबला शाओमी के रेडमी 4ए से होगा।
Panasonic P91 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो P91 में 5 इंच की IPS एचडी डिस्प्ले, 1.1GHz का क्वॉडकोर मीडियाटेक MT6737M प्रोसेसर, 1GB रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट भी दी गई है।
ये भी पढ़ेंः WhatsApp के डिलीट हुए मैसेज भी पढ़ सकते हैं, यह है ट्रिक
कैमरे में QR कोड स्कैन मोड, सीन डिटेक्ट, सेलेक्ट सीन फ्रेम, एडजस्ट एक्सपोजर वैल्यू, रिकॉर्ड टाइम लैप्स जैसे कई सारे फीचर्स हैं। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट, 2500mAh की बैटरी, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस जैसे फीचर्स हैं। फोन की कीमत 6,490 रुपये है।