इस दिन से भारत में शुरू होगी नोकिया 3, 5 और 6 की बिक्री !

नोकिया 3310 के बाद नोकिया के सबसे ज्यादा चर्चा में रहे एंड्रॉयड फोन नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 की भारत में बिक्री को लेकर खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक 15 जून 2017 से नोकिया के इन तीनों स्मार्टफोन्स की बिक्री भारत में शुरू होगी। बता दें कि नोकिया और एचएमडी ग्लोबल के ये तीनों फोन मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2017 में लॉन्च हुए थे।

नोकिया 6 की स्पेसिफिकेशन
नोकिया 6 में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, साथ में 2.5 डी गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन, एंड्रॉयड 7.0 नूगट, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 3000 एमएएच की बैटरी है।

वहीं नोकिया 5 में 5.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, एंड्रॉयड नूगट, 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 3000mAh की बैटरी होगी।