अपकमिंग वॉच: एमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगी Oppo Watch 4 Pro, सेहत का रखेगी पूरा ख्याल
Oppo Watch 4 Pro को लेकर खबर है कि इसके साथ LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इसमें सेहत संबंधी सभी फीचर्स मिलेंगे। सबसे खास बात यह है कि Oppo Watch 4 Pro को टेंपरेचर सेंसर के साथ लॉन्च किया जाएगा।

विस्तार
Oppo Watch 4 Pro की लॉन्चिंग जल्द ही चीन में होने वाली है। Oppo Watch 4 Pro की लॉन्चिंग Oppo Find N3 Flip के साथ होने वाली है जो कि कंपनी का नया फोल्डेबल फोन होगा। Oppo का मेगा लॉन्चिंग इवेंट 29 अगस्त को होगा।
Oppo Watch 4 Pro को लेकर खबर है कि इसके साथ LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इसमें सेहत संबंधी सभी फीचर्स मिलेंगे। सबसे खास बात यह है कि Oppo Watch 4 Pro को टेंपरेचर सेंसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। Oppo Watch 4 Pro के साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर मिलेगा और इसमें दो चिपसेट होंगे जिनमें एक स्नैपड्रैगन W5 Gen 1 और दूसरा BES 2700 होगा।
इसमें 8 चैनल हार्ट रेट ट्रैकिंग और 16 चैनल ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग मिलेगा। इसमें ईसीजी सेंसर भी होगा। लीक रिपोर्ट के मुताबिक Oppo Watch 4 Pro में 2GB स्टोरेज मिलेगी, हालांकि ओप्पो ने अभी तक अपनी इस वॉच के फीचर्स को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
- आपके नाम से चल रही हैं कितनी सिम? चुटकियों में लगाएं पता
- Archive में चला जाए WhatsApp चैट तो ऐसे करें रिकवर
- SIM Card Rule: सिम कार्ड बेचने के लिए कराना होगा पुलिस वेरिफिकेशन, नियम नहीं मानने पर 10 लाख का जुर्माना
- 2026 तक देश की GDP में 20% का योगदान देगी डिजिटल अर्थव्यवस्था, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर का अनुमान