Oppo का फोल्डेबल स्मार्टफोन इसी साल होगा लॉन्च, सैमसंग-मोटोरोला से होगा मुकाबला

फिलहाल फोल्डेबल स्मार्टफोन के बाजार में सैमसंग, हुवावे और मोटोरोला का कब्जा है, लेकिन अब Oppo जल्द ही अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रहा है। वैसे को ओप्पो के पास पहले से ही फोल्डेबल, रोलेबल फोन हैं लेकिन कर्मशियल तौर पर Oppo ने अभी तक कोई फोल्डेबल फोन लॉन्च नहीं किया है। अब एक नई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि साल 2021 की दूसरी छमाही में कंपनी कमर्शियल तौर पर अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है।
रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन के लिए ओप्पो अमेरिकन फैशन डिजाइनर Tom Ford के साथ काम कर रही है। इससे पहले Oppo के फोल्डेबल फोन की स्लाइडर डिस्प्ले की फोटो लीक हुई थी जिसे ओपन करने पर फोन पूरी तरह से खुलता है।
लीक डिजाइन काफी हद तक वैसी ही है जिस तरह कंपनी ने पिछले साल अगस्त में दिखाया था। साल 2049 की फरवरी में कंपनी ने Oppo X 2021 को कॉन्सेप्ट फोन के तौर पर दिखाया था जो कि एक रोलेबल फोन है। इसमें 6.7 इंच की एक डिस्प्ले है जो कि बड़ी होने के बाद 7.4 इंच की हो जाएगी।
बता दें कि ओप्पो ने पिछले सप्ताह ही अपने दो नए स्मार्टफोन Oppo F19 Pro+ और Oppo F19 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया है। नई Oppo F19 Pro सीरीज चार रियर कैमरे और सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुई है। इसके अलावा इस सीरीज के तहत लॉन्च हुए सभी फोन में आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 11 मिलेगा। इनमें से Oppo F19 Pro+ में 5जी का भी सपोर्ट दिया गया है। वहीं Oppo F19 Pro एक 4जी स्मार्टफोन है।
Oppo F19 Pro+ के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 25,990 रुपये है। वहीं Oppo F19 Pro की शुरुआती कीमत 21,490 रुपये है। यह कीमत 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की है, वहीं इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 23,490 रुपये है। दोनों फोन को फ्लइड ब्लैक और स्पेस सिल्वर कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा। दोनों फोन की बिक्री 17 मार्च से शुरू होगी, हालांकि Oppo F19 Pro के 256 जीबी मॉडल की बिक्री 25 मार्च से होगी।
- काम का फीचर: गूगल मैप में गुमनाम सड़कों की जानकारी दे सकेंगे आप
- जानकारी: हैकर कैसे हैक करते हैं आपका फोन, स्मार्टफोन में कैसे पहुंचते हैं जासूसी वाले एप
- मेड इन इंडिया: लावा एक साथ लॉन्च करेगी कई सारे टैबलेट, मिलेगा 4जी का सपोर्ट
- एक्सक्लूसिव: 18 मार्च को भारत में लॉन्च होगा itel का एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी