मेड इन इंडिया: लावा एक साथ लॉन्च करेगी कई सारे टैबलेट, मिलेगा 4जी का सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 13 Mar 2021 12:26 PM IST
Lava made in India tablet coming soon company teased
लावा टैब - फोटो : amarujala

    पिछले महीने जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2021 की शुरुआत मेड इन इंडिया टैब से की तो पूरे देश में चर्चा होने लगी कि आखिर मेड इन इंडिया टैब है कौन-सा, क्योंकि भारत में अभी तक किसी भी कंपनी के टैब का निर्माण नहीं होता है। इस खबर के सामने आने के बाद ट्विटर पर मेड इन इंडिया और iPad ट्रेंड होने लगे।

    अधिकतर लोगों को लगा कि वित्त मंत्री ने एपल के मेड इन इंडिया टैबलेट पर बजट पेश किया है, लेकिन दो दिन बाद पता चला कि जिस मेड इन इंडिया टैब में वित मंत्री ने बजट पेश किया वह किसी और का टैब नहीं बल्कि लावा (Lava) का टैबलेट है। लावा इंटरनेशनल के प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड सुनिल रैना ने एक अखबार की कटिंग को ट्वीट करते हुए इस बात की पुष्टि की थी।

    एक साथ लॉन्च किए कई मेड इन इंडिया टैब

    बजट पेश होने के एक महीने बाद लावा ने अपने अपकमिंग टैब की टीजर सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है, हालांकि लॉन्चिंग तारीख के बारे में अभी तक कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। टीजर में कंपनी ने टैब की एक फोटो भी शेयर की है और कैप्शन YOUR COMPANION IS ON ITS WAY दिया है। टीजर को देखकर कहा जा सकता है कि लावा के अपकमिंग टैब में काफी बेजल मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें