डिजाइन के मामले में OPPO Find N2 Flip ने बनाया नया बेंचमार्क, बना सबसे बड़ी डिस्प्ले वाला फ्लिप फोन
Oppo Find N2 Flip में एंड्रॉयड 13 आधारित ColorOS 13.0 है। Oppo Find N2 Flip में 6.8 इंच की LTPO एमोलेड प्राइमरी डिस्प्ले मिलती है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ आती है। फोन के साथ 3.26 इंच की सेकेंडरी डिस्प्ले भी है, जो कि OLED है और इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज का है।

विस्तार
ओप्पो ने हाल ही में अपने नए फोल्डेबल फोन OPPO Find N2 Flip को पेश किया है। OPPO Find N2 Flip को पिछले सप्ताह लंदन में एक इवेंट में पेश किया गया है। OPPO Find N2 Flip की डिजाइन को लेकर काफी चर्चा हो रही है। OPPO Find N2 Flip की डिजाइन के लिए ओप्पो ने पांच वर्षों तक रिसर्च किया है।
कैसी है OPPO Find N2 Flip की डिजाइन?
OPPO Find N2 Flip के साथ पॉलिश एल्यूमीनियम फ्रेम और बैक पैनल पर मैटे ग्लास फिनिश मिलता है। यह ग्लास कर्व्ड एड के साथ आता है। यह डिजाइन फोन को हैंडी और ग्रिप वाला बनाती है। OPPO Find N2 Flip के साथ फ्लूइड डिजाइन मिलती है और बेजललेस कवर डिस्प्ले है।
OPPO Find N2 Flip के साथ 3.26 इंच की वर्टिकल डिस्प्ले मिलती है जिसकी मदद से 17: 9 वर्टिकल लेआउट मिलता है। कंपनी के दावे के मुताबिक OPPO Find N2 Flip में अब तक की सबसे बड़ी कवर डिस्प्ले है। इसके अलावा यह दुनिया का पहला फ्लिप फोन है जिसके साथ सबसे अधिक फास्ट चार्जिंग मिलती है। Find N2 Flip का कुल वजन 191 ग्राम है और यह 7.45mm स्लिम फोन है। OPPO Find N2 Flip को दो कलर मूनलाइट पर्पल और एस्ट्रल ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।
Oppo Find N2 Flip में एंड्रॉयड 13 आधारित ColorOS 13.0 है। Oppo Find N2 Flip में 6.8 इंच की LTPO एमोलेड प्राइमरी डिस्प्ले मिलती है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ आती है। फोन के साथ 3.26 इंच की सेकेंडरी डिस्प्ले भी है, जो कि OLED है और इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज का है। फोन के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000+ प्रोसेसर और 16 जीबी तक की LPDDR5 रैम के साथ 512 जीबी की स्टोरेज का सपोर्ट है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है और डिस्प्ले की ब्राइटनेस 900 निट्स है।
- काम की बात: फोन में कर लें ये सेटिंग्स, चोरी होने पर भी पता चल जाएगी लोकेशन, बाद में पछताना नहीं पड़ेगा
- Lava Yuva 2 Pro: 7,999 रुपये में लॉन्च हुआ खूबसूरत डिजाइन वाला फोन, ट्रिपल कैमरा और 7GB रैम से है लैस
- फालतू के एप से आजादी: फोन के साथ प्री-इंस्टॉल आने वाले गूगल एप की छुट्टी, भारत सरकार की फटकार के बाद हुआ बदलाव
- NoiseFit Crew: 1,499 रुपये में मिलती है ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा, पानी में भी खराब नहीं होती वॉच, जानें फीचर्स