OPPO Enco Buds की लॉन्चिंग तारीख हुई कंफर्म, एक बार की चार्जिंग में 24 घंटे चलेगी बैटरी
OPPO Enco Buds को आठ सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। ओप्पो इंडिया की ओर से भी इसका आधिकारिक एलान कर दिया गया है। OPPO Enco Buds की बैटरी को लेकर 24 घंटे के बैकअप का दावा किया जा रहा है।

विस्तार
ओप्पो के नए ईयरबड्स OPPO Enco Buds की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। OPPO Enco Buds को आठ सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। ओप्पो इंडिया की ओर से भी इसका आधिकारिक एलान कर दिया गया है। OPPO Enco Buds की बैटरी को लेकर 24 घंटे के बैकअप का दावा किया जा रहा है।
ओप्पो ने OPPO Enco Buds को लेकर क्रिस्टल क्लियर, कंसर्ट ऑडियो का वादा किया है। चार्जिंग केस के साथ OPPO Enco Buds के साथ 24 घंटे का बैकअप मिलेगा। वहीं प्रत्येक ईयरबड्स को लेकर 6 घंटे के बैकअप का दावा है।
OPPO Enco Buds के साथ न्वाइज रिडक्शन फीचर भी मिलेगा जो कि बेहतर कॉलिंग एक्सपेरियंस के होगा। ओप्पो के इस ईयरबड्स की कीमत के बारे में आठ सितंबर को ही जानकारी मिलेगी। गेमिंग के लिए इसके साथ लो लैटेसी मोड भी मिलेगा।
कनेक्टिविटी के लिए इसमे ब्लूटूथ 5.2 मिलेगा। OPPO Enco Buds 8एमएम के डायनेमिक ड्राइवर के साथ आएगा। इसके साथ AAC कोडेक भी मिलेगा। ईयरबड्स को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP54 की रेटिंग मिली है। ओप्पो के इस ईयरबड्स का मुकाबला रियलमी, वनपल्स, नथिंग और सैमसंग के ईयरबड्ससे होगा।
- 5G Phone: 20000 रुपये से कम में मिलने वाले पांच 5जी स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 14499
- Jio phone next: 10 सितंबर से होगी सबसे सस्ते स्मार्टफोन की बिक्री, जानें कुछ जरूरी बातें
- मुद्दे की बात: स्मार्टफोन को मिले सात सालों तक अपडेट, इस देश की सरकार ने की मांग
- DIZO GoPods की भारत में पहली सेल आज, ANC से लैस है यह ईयरबड्स