DIZO GoPods की भारत में पहली सेल आज, ANC से लैस है यह ईयरबड्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 06 Sep 2021 11:53 AM IST
सार

Realme Dizo GoPods के साथ ANC मिलता है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि बाहरी शोर 25dB तक कम हो जाएगा। इसमें 10mm के डायनेमिक ड्राइवर का इस्तेमाल किया गया है और इसके साथ सुपर लो लैटेंसी मोड है

विज्ञापन
DIZO GoPods first sale in India todaa via flipkart with premium design and ANC
DIZO GoPods - फोटो : amarujala

    विस्तार

    रियलमी के ब्रांड डीजो ने पिछले सप्ताह ही भारतीय बाजार में अपने दो वायरलेस ईयरबड्स Realme Dizo GoPods और Realme Dizo GoPods Neo लॉन्च किए हैं जो कि क्रमशः Realme Buds Air 2 और Realme Buds Q2 के री-ब्रांडेड वर्जन हैं। इनमें से Dizo GoPods की डिजाइन स्टेम स्टाइल की है और आज यानी 6 सितंबर को इसकी पहली सेल है। Realme Dizo GoPods एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) के साथ आता है। इसके अलावा वाटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX5 की रेटिंग मिली है और गेमिंग के लिए लो लैटेंसी मोड का भी सपोर्ट है।

    Realme Dizo GoPods

    Realme Dizo GoPods की कीमत 3,299 रुपये है और इसे क्रीम व्हाइट और स्मोकी ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा। लॉन्चिंग ऑफर के तहत इसकी बिक्री आज यानी 6 सितंबर से फ्लिपकार्ट से 2,999 रुपये में होगी। बता दें कि लॉन्चिंग ऑफर सिर्फ पहली सेल के लिए ही है, उसके बाद इसकी बिक्री 3,299 रुपये में होगी।

    विज्ञापन

    Realme Dizo GoPods की स्पेसिफिकेशन

    Realme Dizo GoPods के साथ ANC मिलता है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि बाहरी शोर 25dB तक कम हो जाएगा। इसमें 10mm के डायनेमिक ड्राइवर का इस्तेमाल किया गया है और इसके साथ सुपर लो लैटेंसी मोड है जिसका रेस्पॉन्स डिले 88ms है। रियलमी डीजो गोपॉड्स को रियलमी लिंक एप के जरिए कनेक्ट किया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Realme Dizo GoPods का चार्जिंग केस यूएसबी टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ आता है। इसमें फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है। दावा है कि 10 मिनट की चार्जिंग में 120 मिनट का प्लेबैक मिलेगा। कुल बैटरी लाइफ को लेकर 25 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। इस बड्स में Realme R2 चिप का इस्तेमाल किया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें