Oppo Reno 7 Pro 5G: आज पहली बार खरीदने का मौका, फोन के साथ सस्ते में मिलेगा Oppo Enco M32

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 08 Feb 2022 09:35 AM IST
सार

फोन के साथ Oppo Enco M32 को सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 1,799 रुपये है लेकिन फोन के साथ यदि आप इसे खरीदते हैं तो यह आपको 1,399 रुपये में मिलेगा।

विज्ञापन
Oppo Reno 7 Pro 5G to Go on Sale in India for the First Time Price Specifications
OPPO Reno 7 Pro - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    ओप्पो के नए स्मार्टफोन Oppo Reno 7 Pro 5G (फर्स्ट इंप्रेशन) की आज यानी आठ फरवरी को पहली सेल है। Oppo Reno 7 Pro 5G को पिछले सप्ताह भारत में Oppo Reno 7 5G के साथ लॉन्च किया गया है। Oppo Reno 7 Pro 5G के साथ 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। Oppo Reno 7 Pro 5G में मीडियाटेक Dimensity 1200 Max प्रोसेसर और 12 जीबी रैम है।

    Oppo Reno 7 Pro 5G को एक ही रैम और स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया है जिसकी कीमत 39,999 रुपये है। इस कीमत में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। फोन को स्टारलाइट ब्लैक और स्टाररेल्स ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से शुरू हो गई है। फोन के साथ 6,667 रुपये की नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी है। इसके अलावा कई बैंक के कार्ड के साथ 10 फीसदी की छूट भी मिलेगी। फोन के साथ Oppo Enco M32 को सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 1,799 रुपये है लेकिन फोन के साथ यदि आप इसे खरीदते हैं तो यह आपको 1,399 रुपये में मिलेगा।

    विज्ञापन

    Oppo Reno 7 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 12 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है और प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। फोन में मीडियाटेक 1200-Max प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें