OPPO Reno 7 Pro First Impression: तस्वीरों में देखें कैसा है LDI टेक्नोलॉजी वाला यह फोन

ओप्पो Oppo Reno 7 5G सीरीज भारत में लॉन्च हो गई है। इस सीरीज के तहत Oppo Reno 7 5G और Reno 7 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हुए हैं। Oppo Reno 7 5G का मुकाबला भारतीय बाजार में Mi 11X, Realme GT Master Edition और OnePlus Nord 2 से होगा। वहीं Oppo Reno 7 Pro 5G का मुकाबला Samsung 20 FE 5G, Mi 11i HyperCharge और Realme GT जैसे फोन से होगा। Oppo Reno 7 5G के 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपये है, जबकि Oppo Reno 7 Pro 5G के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है। दोनों फोन को एक ही रैम और स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया है। आइए तस्वीरों देखते हैं कैसा है Oppo Reno 7 Pro 5G?

OPPO Reno 7 Pro First Impression: डिजाइन
फोन के साथ आपको एयरक्राफ्ट लेजर डायरेक्ट इमेजिंग (LDI) टेक्नोलॉजी वाली डिजाइन मिलेगी। फोन का किनारा आईफोन 13 जैसी फ्लैट डिजाइन वाला है। फोन के रियर कैमरे के साथ लाइट दी गई है जो कि चार्जिंग के दौरान जलती है जिससे फोन के चार्ज होने के बारे में जानकारी मिलती है।

यह लाइट नोटिफिकेशन आने पर भी जलती है। OPPO Reno 7 Pro की डिजाइन को कंपनी ने ओप्पो ग्लो डिजाइन नाम दिया है। फोन के बैक पैनल फ्रोस्टेड ग्लास है जो कि सिल्की स्मूथ फील के साथ आता है। फोन कि थिकनेस, एंगल और पैटर्न के लिए OPPO ने 3,000 से अधिक टेस्ट किए हैं। रियर कैमरे की डिजाइन को ओप्पो ने ट्विन मून नाम दिया है।

OPPO Reno 7 Pro First Impression: स्पेसिफिकेशन
Oppo Reno 7 Pro में एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 12 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है और प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। फोन में मीडियाटेक 1200-Max प्रोसेसर, 12 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है। रैम को 7 जीबी तक बढ़ा सकेंगे।