Oppo Reno 6 सीरीज की लॉन्चिंग तारीख हुई कंफर्म, जानें संभावित फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 20 May 2021 12:21 PM IST
सार

Oppo Reno 6 Pro में मीडियाटेक Dimensity 1200 और Oppo Reno 6 Pro+ को स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Oppo Reno 6 Series Launch Date Confirmed for May 27 2021
Oppo Reno 6 Series - फोटो : weibo

    विस्तार

    Oppo Reno 6 सीरीज की लॉन्चिंग तारीख की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। Oppo Reno 6 की लॉन्चिंग चीन में 27 मई को होगी। कंपनी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि सोशल मीडिया के जरिए कीहै। Oppo Reno 6 के तीन मॉडल लॉन्च होंगे जिनमें vanilla Oppo Reno 6, Oppo Reno 6 Pro और Oppo Reno 6 Pro+ शामिल हैं। इनमें से Oppo Reno 6 Pro+ सबसे महंगा और प्रीमियम मॉडल होगा। Oppo Reno 6 Pro में मीडियाटेक Dimensity 1200 और Oppo Reno 6 Pro+ को स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा।

    Oppo Reno 6, Oppo Reno 6 Pro, Oppo Reno 6 Pro+ की संभावित स्पेसिफिकेशन

    Oppo Reno 6, Oppo Reno 6 Pro, Oppo Reno 6 Pro+ तीनों मॉडल में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा तीनों फोन के साथ 65W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। तीनों स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS मिलेगा।

    विज्ञापन

    इनमें से Oppo Reno 6 में हाल ही में लॉन्च हुए मीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर मिलेगा। कुछ दिन पहले लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक Oppo Reno 6 Pro में मीडियाटेक Dimensity 1200 प्रोसेसर और Oppo Reno 6 Pro+ को स्नैपड्रैगन 870 के साथ लॉन्च किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Oppo Reno 6 Pro+ को TENAA पर मॉडल नंबर PENM00 के साथ देखा गया है। इस मॉडल वाले फोन में 6.55 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इसमें 2200mAh की डुअल सेल बैटरी मिलेगी। वहीं Oppo Reno 6 Pro+ का वजन 188 ग्राम है। 2200mAh डुअल सेल बैटरी का मतलब यह है कि फोन में 4500mAh की बैटरी मिलेगी।

    बता दें कि हाल ही में ओप्पो ने अपनी स्मार्ट टीवी के9 सीरीज को चीन में लॉन्च किया है। Oppo Smart TV K9 सीरीज के तहत तीन साइज में स्मार्ट टीवी लॉन्च किए गए हैं जिनमें 65 इंच, 55 इंच और 43 इंच शामिल हैं। तीनों टीवी में एलसीडी पैनल हैं। इनमें से 55 इंच और 65 इंच वाले टीवी 4K रिजॉल्यूशन वाले हैं, जबकि 43 इंच वाला मॉडल एक फुल एचडी है। सभी टीवी की स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 60Hz है और सभी में लो ब्लू लाइट मोड है। इसके अलावा Oppo Smart TV K9 सीरीज के टीवी के तीनों मॉडल में 2 जीबी रैम और क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें