PUBG Mobile: अगले सप्ताह नए नाम से हो सकती है भारत में वापसी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 24 Feb 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
pubg mobile game 2 may launch Could Release as Soon as Next Week in India
PUBG Mobile - फोटो : twitter.com/PlayerIGN

    यदि आप भी पबजी मोबाइल गेम के फैन हैं और बैन होने के बाद गेम को काफी मिस कर रहे हैं तो यह खबर आपको सूकून दे सकती है। PUBG Mobile 2 अगले सप्ताह भारत में लॉन्च हो सकता है। बता दें कि पबजी मोबाइल को भारत में पिछले साल सितंबर में सुरक्षा कारणों से बैन कर दिया गया था।

    Pubg Mobile
    Pubg Mobile - फोटो : amarujala

    PUBG Mobile 2 को लेकर खबर है कि इस गेम को दक्षिण कोरिया की कंपनी Krafton ने तैयार किया है। pseudonym PlayerIGN नाम के एक टिप्स्टर ने ट्वीट करके दावा किया है कि अगले सप्ताह भारत में PUBG Mobile 2 लॉन्च हो सकता है। टिप्स्टर ने Weibo के एक डिलीट किए पोस्ट को दावे के तौर पर शेयर किया है।

    pubg game
    pubg game

    दावा है कि गेम को एक साथ एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए रिलीज किया जाएगा। यह भी कहा जा रहा है कि गेम की लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी पबजी ग्लोबल इन्विटेशनल एसस 2021 (PUBG Global Invitational.S 2021) टूर्नामेंट की घोषणा करेगी, हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें