Oppo Reno 5 F: 22 मार्च को लॉन्च होगा फोन, मिलेगी 30W की फास्ट चार्जिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 24 Feb 2021 10:32 AM IST
विज्ञापन
oppo reno 5 f design and specifications phone to be launch on 22 march 2021
Oppo Reno 5 Pro 5G - फोटो : https://www.oppo.com/ke

    ओप्पो का नया स्मार्टफोन Oppo Reno 5F जल्द ही लॉन्च होने वाला है। Oppo Reno 5F को कंपनी की केन्या वेबसाइट पर देखा गया है। कंपनी की वेबसाइट पर जारी टीजर के मुताबिक Oppo Reno 5F की डिजाइन में Oppo Reno 5 सीरीज के मुकाबले थोड़ा बदलाव किया गया है। Oppo Reno 5F में पंचहोल डिस्प्ले दी गई है जिसमें सेल्फी कैमरा दिया है। कंपनी ने फोन के कुछ फीचर्स के बारे में भी जानकारी दी है।

    Oppo Reno 5F की लॉन्चिंग

    Oppo केन्या की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक फोन को Oppo Reno 5F के नाम से लॉन्ट किया जाएगा। इसके अलावा फोन की लॉन्चिंग 22 मार्च को होगी और बिक्री 26 मार्च से शुरू हो जाएगी।

    विज्ञापन

    Oppo Reno 5F की स्पेसिफिकेशन

    ओप्पो केन्या की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक Oppo Reno 5F में आयाताकार स्टाइल में रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक फोन में मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का होगा, हालांकि कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। फोन में पंचहोल डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इसमें 4310mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 30W VOOC फ्लैश चार्ज 4.0 का सपोर्ट होगा। फोन के साथ AI सपोर्ट वाला कलर पोट्रेट और डुअल व्यू मोड मिलेगा। कहा जा रहा है कि इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और अल्ट्रा स्लिम बॉडी मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि पिछले महीने ही ओप्पो ने भारतीय बाजार में Oppo Reno 5 Pro 5G को लॉन्च किया है। Oppo Reno 5 Pro 5G की खासियतों की बात करें तो इसमें क्वॉड कैमरा सेटअप के अलावा 65 वॉट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

    फोन में पंचहोल डिस्प्ले है, किनारे कर्व्ड हैं और बेजल बहुत ही कम है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 1000+ प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ 5G का सपोर्ट है। Oppo Reno 5 Pro 5G की कीमत 35,990 रुपये है और यह फोन एक ही वेरियंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें