Oppo Reno 4 Pro स्मार्टफोन 31 जुलाई को भारत में होगा लॉन्च, कंपनी ने की पुष्टि

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 20 Jul 2020 12:03 PM IST
सार

ओप्पो रेनो 4 प्रो स्मार्टफोन 31 जुलाई को भारत में होगा लॉन्चयूजर्स को मिलेंगे शानदार फीचर्सप्रीमियम रेंज में हो सकती है कीमत

Oppo Reno 4 Pro smartphone launch in india on 31 july 2020 know expected price and specs
Oppo Reno 4 Pro - फोटो : oppo india

    विस्तार

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो (Oppo) ने अपने शानदार डिवाइस रेनो 4 प्रो (Oppo Reno 4 Pro) की लॉन्चिंग तारीख का एलान कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, ओप्पो रेनो 4 प्रो स्मार्टफोन को 31 जुलाई के दिन भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। यूजर्स को इस अगामी स्मार्टफोन में शानदार डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और तीन कैमरे का सपोर्ट मिलेगा। आपको बता दें कि कंपनी ने सबसे पहले रेनो 4 प्रो स्मार्टफोन को चीन में पेश किया था।

    कोरोना संक्रमण के कारण ओप्पो रेनो 4 प्रो स्मार्टफोन का लॉन्चिंग कार्यक्रम वर्चुअली आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12.30 बजे से होगी और इसे कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा।

    सामने आई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ओप्पो रेनो 4 प्रो स्मार्टफोन की कीमत प्रीमियम रेंज में होगी और इसे कई कलर ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें