Infinix Smart 4 Plus 21 जुलाई को भारत में देगा दस्तक, मिल सकती है 6,000 एमएएच की बैटरी
इनफिनिक्स स्मार्ट 4 प्लस 21 जुलाई को भारत में होगा लॉन्चयूजर्स को इस स्मार्टफोन में 6,000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है5,000 से 11,000 रुपये के बीच हो सकती है कीमत

विस्तार
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इनफिनिक्स (Infinix) अपने शानदार डिवाइस स्मार्ट 4 प्लस (Infinix Smart 4 Plus) को 21 जुलाई के दिन भारत में लॉन्च करने वाली है। लॉन्चिंग से पहले ही इस स्मार्टफोन का डेडिकेटेड पेज ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लाइव हो गया है, जिससे इसके कई फीचर्स की जानकारी मिली है। डेडिकेटेड पेज पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, यूजर्स को इस अगामी स्मार्ट 4 प्लस स्मार्टफोन में 6,000 एमएएच की बैटरी के साथ बड़ी स्क्रीन मिलेगी।
सामने आई लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, इनफिनिक्स स्मार्ट 4 प्लस की कीमत 5,000 से 11,000 रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि, इस स्मार्टफोन की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग कार्यक्रम के बाद ही मिलेगी।
लीक रिपोर्ट के मुताबिक, इनफिनिक्स स्मार्ट 4 प्लस में मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ एचडी प्लस डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, अन्य फीचर्स की जानकारी अभी तक नहीं मिली है।