Oppo Reno 3 सीरीज ने मार्केट में दी दस्तक, मिलेगा 5जी कनेक्टिविटी का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 27 Dec 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
Oppo Reno 3 and reno 3 pro launched in china know price and specifications
oppo reno 3 - फोटो : mihubng / twitter

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो (Oppo) ने रेनो सीरीज के लेटेस्ट रेनो 3 (Oppo Reno 3) और 3 प्रो (Oppo Reno 3 Pro) स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इन दोनों स्मार्टफोन में 5जी कनेक्टिविटी, क्वाड रियर कैमरा सेटअप और दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने चीन के बाजार में वायरलेस इयरबड्स को भी उतारा है। वहीं, ओप्पो के इन दोनों डिवाइस को भारत में पेश नहीं किया जाएगा, क्योंकि यहां अब तक 5जी नेटवर्क उपलब्ध नहीं है। इससे पहले कंपनी ने भारत समेत कई देशों में रेनो 2 सीरीज के फोन को पेश किया था, जिनकी बंपर सेल हुई थी। तो आइए जानते हैं रेनो 3 और 3 प्रो की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    आपको बता दें कि कंपनी ने ओप्पो रेनो 3 के दो रैम वैरिएंट पेश किए हैं, जिसमें 8 जीबी रैम +128 जीबी इंटनल स्टोरेज और 12 जीबी रैम +128 जीबी इंटरनल स्टोरेज शामिल हैं। वहीं, ओप्पो ने पहले वेरिएंट की चीनी युआन 3,399 (करीब 34,000 रुपये) और दूसरे वेरिएंट की चीनी युआन 3,699 (करीब 36,999 रुपये) कीमत रखी है। वहीं, इस फोन की सेल 31 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। साथ ही ग्राहक इस फोन को मिस्टी व्हाइट, मून नाइट ब्लैक और ब्लू स्टैरी नाइट कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।

    विज्ञापन

    दूसरी तरफ कंपनी ने ओप्पो रेनो 3 प्रो को भी 8 जीबी रैम +128 जीबी इंटरनल स्टोरेज और 12 जीबी रैम +256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट के साथ मार्केट में उतारा है। कंपनी ने पहले वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 3,999 (करीब 40,000 रुपये) रखी है। वहीं, इस फोन का दूसरा वेरिएंट चीनी युआन 4,499 (करीब 45,000 रुपये) के प्राइस टैग के साथ उपलब्ध है। इस फोन की सेल 10 जनवरी 2020 से शुरू हो जाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी ने इस फोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। इस फोन में स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 भी दिया गया है। इसके साथ ही यूजर्स को इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट का सपोर्ट मिला है।

    कैमरे की बात करें तो कंपने इस डिवाइस में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का सोनी आएमएक्स586 सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर मौजूद हैं। वहीं, इस फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल वाला पंचहोल कैमरा दिया गया है।

    कंपनी ने कनेक्टिविटी के लिहाज से इस फोन में 5जी, ब्लूटूथ 5.1 वर्जन, वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और जीपीएस जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में 4,025 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो वीओओसी 4.0 फास्ट चार्जिंग फीचर से लेस है।

    ओप्पो ने इस फोन में 6.4 इंच की टीयूवी वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा कोर 7 एनएम मीडियाटेक Dimensity 1000एल 5जी एसओसी दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस फोन में भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल का सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। साथ ही यूजर्स 32 मेगापिक्सल वाले कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

    कंपनी ने कनेक्टिविटी के लिहाज से इस फोन में 5जी, ब्लूटूथ 5.1 वर्जन, वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और जीपीएस जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में 4,025 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लेस है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें