WhatsApp पर आए ये 10 मैसेज आपको बना सकते हैं कंगाल, भूलकर भी ना करें क्लिक

आपमें से अधिकतर लोग व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते होंगे। हर रोज आपके पास तमाम तरह के मैसेज भी आते होंगे। इनमें गुड़ मॉर्निंग से लेकर ऑफर तक के मैसेज होते हैं। इन्हीं मैसेज में कई मैसेज ऐसे होते हैं जो आपके कंगाल बना सकते हैं। तो आइए ऐसे फर्जी मैसेज के बारे में विस्तार से जानते हैं और यह भी जानेंगे कि इस तरह के मैसेज पर आपको क्यों क्लिक नहीं करना चाहिए।

आपके भी कई बार अमेजॉन का फ्री ऑफर वाला मैसेज आया होगा। मैसेज में दावा किया जाता है कि इस पर क्लिक करें और आपको अमेजॉन की ओर से गिफ्ट मिलेगा, लेकिन आपके ऐसे मैसेज पर क्लिक नहीं करना है, क्योंकि ऐसे मैसेज में दिए गए लिंक के जरिए आपके फोन में वायरस भी चुपके से इंस्टॉल किए जा सकते हैं और आपके फोन की जासूसी हो सकती है।

कई बार आपके किसी दोस्त ने आपको पिज्जा हट का भी मैसेज भेजा होगा कि इस लिंक पर क्लिक करके आप फ्री में पिज्जा ले सकते हैं। जबकि कंपनी ऐसा कोई ऑफर देती ही नहीं है तो ऐसे मैसेज पर क्लिक करने या आगे भेजने से परहेज करें।