भारत में बिकने वाले 9 बेस्ट डुअल कैमरा फोन, कीमत 16,000 रुपये से कम

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 26 Nov 2018 11:11 AM IST
smartphone under 16000 with  Dual camera Here is the list
best dual camera phone

    आजकल डुअल कैमरा का ट्रेंड चल रहा है। यहां डुअल कैमरा का मतलब एक कैमरा रियर पर और एक फ्रंट पर नहीं है, बल्कि डुअल रियर या डुअल फ्रंट है। तो लोगों की इस मांग को देखते हुए मोबाइल फोन निर्माता कंपनियां भी अपने-अपने हिसाब से डुअल रियर और डुअल फ्रंट कैमरे वाले स्मार्टफोन लांच कर रही हैं। डुअल रियर कैमरे का फायदा यह है कि आप काफी हद तक बैकग्राउंड को धुंधला करके डीएसएलआर कैमरे जैसी फोटो क्लिक कर सकते हैं। तो आइए 9 ऐसे शानदार फोन की लिस्ट देखते हैं जिनमें डुअल कैमरे हैं और इनकी कीमत 16,000 रुपये से कम है।

    xiaomi redmi note 5 pro
    xiaomi redmi note 5 pro

    Redmi Note 5 Pro

    रेडमी नोट 5 प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। फोन के रियर और फ्रंट दोनों कैमरे के साथ ब्यूटी 4.0 फीचर मिलेगा जिसकी मदद से आप आसानी से फोटो की शानदार एडिटिंग कर सकेंगे। इस फोन में 5.99 इंच की डिस्प्ले होगी। इसके अलावा फोन में 4000 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड नूगट 7.0, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर होगा। Redmi Note 5 Pro के 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये और 6GB/64GB वेरियंट की कीमत 15,999 रुपये है।

    tecno camon i2x
    tecno camon i2x

    Tecno CAMON i2X

    इस फोन में आपको 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.2 इंच की एचडी प्लस नॉच डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक का 6762 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम व 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। टेक्नो कैमन आई2 एक्स में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 13+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलती है। इस फोन में 3750 एमएएच की बैटरी है और इसकी कीमत 12,499 रुपये है।