तीन कैमरे के साथ Oppo R17 Pro भारत में लांच, 10 मिनट में 40% चार्ज हो जाएगी बैटरी

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 05 Dec 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
Oppo R17 Pro Launched in India With Super VOOC Flash Charge, Price, Specifications
Oppo R17 Pro

    तमाम लीक्स के बाद आखिरकार ओप्पो का नया स्मार्टफोन Oppo R17 Pro भारत में लांच हो गया है। इससे पहले ओप्पो आर17 प्रो को अगस्च में चीन में लांच किया गया था। ओप्पो आर17 प्रो की खासियतों की बात करें तो इसमें ओप्पो का सुपर VOOC फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। ओप्पो आर17 प्रो की बैटरी को लेकर दावा किया है कि 10 मिनट की चार्जिंग में 40 फीसदी चार्ज हो जाएगी।

    Oppo R17 Pro की स्पेसिफिकेशन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.1 आधारित कलर OS 5.2 है। इसके अलावा फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन है। ओप्पो आर17 प्रो में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम व 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Oppo R17 Pro का कैमरा

    फोन में ट्रिपल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.5 से f/2.4 है, वहीं दूसरा कैमरा 20 मेगापिक्सल का f/2.6 अपर्चर वाला है। तीसर कैमरा TOF 3D स्टेरियो है। फ्रंट कैमरा 25 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.0 है। कैमरे के साथ एआई ब्यूटी मोड भी मिलेगा। ओप्पो R17 Pro में 4जी VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग और 3700mAh की बैटरी है जो सुपर VOOC फ्लैश चार्जिंग मिलेगी। फोन के साथ 50 वॉट का चार्जर मिलेगा जो बैटरी को 10 मिनट में 40 फीसदी तक चार्ज करेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Oppo R17 Pro की कीमत और लांचिंग ऑफर्स

    भारत में Oppo R17 Pro के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 45,990 रुपये है और यह फोन एमराल्ड ग्रीन और रेडिएंट मिस्ट कलर वेरियंट में मिलेगा। ओप्पो आर17 प्रो की बिक्री 7 दिसंबर से होगी, वहीं इसके लिए अमेजॉन इंडिया और ओप्पो की साइट से प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। फोन को 7 दिसंबर से पेटीएम मॉल, अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, रिलायंस डिजिटल, क्रोम और एयरटेल जैसे स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

    लांचिंग ऑफर्स की बात करें तो एचडीएफसी कार्ड से खरीदारी करने पर 10 फीसदी का कैशबैक और जियो 3.2 टीबी डाटा मिलेगा और 4,900 रुपये का फायदा मिलेगा। वहीं पेटीएम मॉल 3,000 रुपये का कैशबैक दे रहा है। वहीं कंपनी ने ओप्पो आर17 को भी लांच किया और इसकी कीमत 34,990 रुपये है हालांकि उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें