Realme U1 की पहली सेल आज, दमदार सेल्फी कैमरा के साथ मिलेगा प्रोसेसर

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 05 Dec 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
Realme U1 first sale in India today via amazon, Price and specifications
Realme u1

    रियलमी के नए स्मार्टफोन Realme U1 की आज यानि बुधवार को पहली सेल है। रियलमी यू1 की खासियतों की बात करें तो यह मीडियाटेक हीलियो P70 प्रोसेसर वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। Realme U1 की अन्य खासियतों की बात करें तो इसमे वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

    helio p70
    helio p70

    Realme U1 की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में डुअल 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.0 दिया गया है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो P70 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एआरएम जी72 जीपीयू दिया गया है। यह फोन 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज व 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। Realme U1 की इनबिल्ट स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। Realme U1 में 6.3 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 2340x1080 और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर आपको 2.5D गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा।

    Realme U1
    Realme U1

    Realme U1 का कैमरा

    इस फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला और दूसरा 2 मेगापिक्सल का f/2.4 अपर्चर वाला है। दोनों कैमरे के साथ आपको फ्लैश लाइट मिलेगी। फ्रंट में आपको डिस्प्ले की लाइट मिलेगी। इस फोन में 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसमें सोनी IMX576 सेंसर है और इस लेंस का अपर्चर f/2.0 है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें