Oppo Pad 2: ओप्पो ने लॉन्च किया दमदार टैबलेट, इसमें है Dimensity 9000 SoC और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 21 Mar 2023 04:42 PM IST
सार

Oppo Pad 2 में 1.61 इंच की एलसीडी स्क्रीन और 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। Oppo Pad 2 में 67W सुपर फ्लैश चार्ज सपोर्ट भी दिया गया है।

विज्ञापन
Oppo Pad 2 Launched With Dimensity 9000 SoC and 144Hz Display know price and specifications
Oppo Pad 2 - फोटो : Oppo

    विस्तार

    ओप्पो ने मंगलवार को अपने नए टैबलेट Oppo Pad 2 को लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट को पावरफुल फीचर्स से लैस किया गया है। Oppo Pad 2 में मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000 प्रोसेसर और 12 जीबी तक रैम का सपोर्ट दिया गया है। टैब में 1.61 इंच की एलसीडी स्क्रीन और 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। Oppo Pad 2 में 67W सुपर फ्लैश चार्ज सपोर्ट भी दिया गया है।

    ओप्पो ने अपने टैबलेट को फिलहाल घरेलू मार्केट में पेश किया है। टैबलेट को फेदर गोल्ड और नेबुला ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। Oppo Pad 2 तीन स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 8GB + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 2,999 चीनी युआन (लगभग 36,100 रुपये), 12GB + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 3,399 चीनी युआन (लगभग 40,900 रुपये) और 12GB + 512GB स्टोरेज की कीमत 3,999 चीनी युआन (लगभग 48,200 रुपये) रखी गई है। कंपनी ने फिलहाल इसे भारत में लॉन्च करने की कोई जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन

    ओप्पो पैड 2 11.61 इंच की 2.8K एलसीडी स्क्रीन से लैस किया गया है, जो 1800 x 2880 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आती है। टैब में 296 पीपीआई की पिक्सल डेंसिटी और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। टैबलेट मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000 प्रोसेसर और 12 जीबी तक एलपीडीडीआर5 रैम के साथ आता है। टैबलेट में 512 जीबी तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है,जिसे बढ़ाया नहीं जा सकता। इसके साथ एंड्रॉयड 13 आधारित ColorOS मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें