काम की खबर: यहां पेट्रोल, डीजल और गैस पर मिल रहा 50% तक का कैशबैक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 27 Feb 2021 09:15 AM IST
विज्ञापन
cashback on petrol diesel cng and lpg at Fyool App all you need to know
cashback on petrol lpg - फोटो : amarujala

    देश के कई राज्यों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये के आंकड़े को पार कर चुकी हैं। वहीं रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भी इस महीने यानी फरवरी में अभी तक तीन बार इजाफा हो चुका है। किसी भी आदमी की कोशिश रहती है तो वह कहीं से भी दो पैसे बचाए। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको एक ऐसे ठिकाने के बारे में बताएंगे जहां पर आप पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और गैस सिलेंडर पर 50 फीसदी तक का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस एप के बारे में....

    Fyool APP
    Fyool APP - फोटो : AMAR UJALA

    सबसे पहले आपको बता दें कि गैस सिलेंडर और पेट्रोल आदि पर कैशबैक आप एक एप के जरिए प्राप्त कर सकते हैं। इस एप का नाम फ्यूल (fyool) है और यह एप मेड इन इंडिया है। fyool एप गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप की साइज करीब 10एमबी है। इस एप को पिछले साल लॉन्च किया गया था, लेकिन फिलहाल गैस और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों में यह आपके लिए काफी फायदे का साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे मिलेगा कैशबैक...

    Fyool APP
    Fyool APP - फोटो : play store

    फ्यूल एप सही मायने में एक कैशबैक एप्लीकेशन है। एप को डाउनलोड करने के बाद आईडी बनानी होगी। उसके बाद पेट्रोल, डीजल, घरेलू सामान या गैस सिलेंडर जिसपर भी आपको कैशबैक चाहिए, उसका बिल इस एप में अपलोड करना होगा। बिल अपलोड करने के 48 घंटे के अंदर आपको कैशबैक मिल जाएगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें