OPPO Find N2 Flip Review: यह फ्लिप फोन थोड़ा अलग है और बजट में भी है, पढ़ें लॉन्ग टर्म रिव्यू

प्रदीप पाण्डेय
Thu, 25 May 2023 09:41 AM IST
सार

OPPO Find N2 Flip का मुकाबला Samsung Galaxy Z Flip 4 के साथ है। सैमसंग के Galaxy Z Flip 4 फोन की शुरुआती कीमत भी 89,999 रुपये है, लेकिन इस कीमत में आपको 128 जीबी की स्टोरेज मिलती है, जबकि इसी कीमत में Oppo Find N2 Flip के साथ आपको 256 जीबी की स्टोरेज मिलती है। OPPO Find N2 Flip को हमने लंबे समय तक इस्तेमाल किया है। आइए इसका रिव्यू जानते हैं...

विज्ञापन
Oppo Find N2 Flip Review in Hindi a different and affordable smartphone
OPPO Find N2 Flip Review - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    OPPO Find N2 Flip की बिक्री भारत में 89,999 रुपये की कीमत पर हो रही है। पहले भारतीय फोल्डेबल स्मार्टफोन में अकेले सैमसंग का राज था लेकिन अब इसकी टक्कर में OPPO Find N2 Flip बाजार में उपलब्ध है। OPPO Find N2 Flip की शुरुआती कीमत 89,999 रुपये है। OPPO Find N2 Flip में 3.62 इंच की कवर डिस्प्ले के साथ 6.8 इंच की एमोलेड मेन स्क्रीन है। फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है।

    OPPO Find N2 Flip Review: यह फ्लिप फोन थोड़ा अलग है और बजट में भी है, पढ़ें लॉन्ग टर्म रिव्यू

    ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप के साथ मीडियाटेक का ऑक्टा-कोर डायमेंसिटी 9000+ प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। OPPO Find N2 Flip का मुकाबला Samsung Galaxy Z Flip 4 के साथ है। सैमसंग के Galaxy Z Flip 4 फोन की शुरुआती कीमत भी 89,999 रुपये है, लेकिन इस कीमत में आपको 128 जीबी की स्टोरेज मिलती है, जबकि इसी कीमत में Oppo Find N2 Flip के साथ आपको 256 जीबी की स्टोरेज मिलती है। OPPO Find N2 Flip को हमने लंबे समय तक इस्तेमाल किया है। आइए इसका रिव्यू जानते हैं...

    विज्ञापन

    OPPO Find N2 Flip Review: डिजाइन

    OPPO Find N2 Flip Review
    OPPO Find N2 Flip Review - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

    यदि आपने सैमसंग का Samsung Galaxy Z Flip फोन इस्तेमाल किया है या देखा है तो Oppo Find N2 Flip आपको कुछ नया नहीं लगेगा। दोनों फोन की डिजाइन काफी हद तक एक ही जैसी है लेकिन कुछ अलग भी है। Oppo Find N2 Flip का कुल वजन 191 ग्राम है। फोल्ड होने के बाद फोन काफी कॉम्पैक्ट हो जाता है और इसे इस्तेमाल करना काफी आसान है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    OPPO Find N2 Flip Review: यह फ्लिप फोन थोड़ा अलग है और बजट में भी है, पढ़ें लॉन्ग टर्म रिव्यू

    फोल्ड होने के बाद भी स्क्रीन के फोल्ड वाले हिस्से पर कोई गैप नजर नहीं आता है लेकिन यदि आप इसे बैक कवर के साथ इस्तेमाल करते हैं तो गैप नजर आएगा, क्योंकि बैक कवर के कारण फोन पूरा ओपन नहीं होता है। Oppo Find N2 Flip के साथ बॉक्स 44 वॉट का एडाप्टर, टाईप-सी केबल और कवर मिलता है। सैमसंग के फ्लिप फोन में आपको सिर्फ टाईप-सी टू टाईप-सी केवल मिलता है।

    OPPO Find N2 Flip Review
    OPPO Find N2 Flip Review - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

    Oppo Find N2 Flip अपने सेगमेंट में सबसे पतला फ्लिप फोन है। इसका हिंज बेहतर है जिसे कंपनी ने Flexion नाम दिया है। Oppo के दावे के मुताबिक Oppo Find N2 Flip को 4,16,000 बार फोल्ड और अनफोल्ड करने के बाद भी फोन सुरक्षित रहेगा। एक अनुमान के मुताबिक 10 साल तक फोल्ड को लेकर आपको 10 साल तक कोई दिक्कत नहीं होगी। सैमसंग गैलेक्सी फ्लिप के मुकाबले Oppo Find N2 Flip की दूसरी स्क्रीन बड़ी है।

    OPPO Find N2 Flip Review: यह फ्लिप फोन थोड़ा अलग है और बजट में भी है, पढ़ें लॉन्ग टर्म रिव्यू

    फोन एस्ट्रल ब्लैक और मूनलाइट पर्पल कलर ऑप्शन में आता है। रिव्यू के लिए हमारे पास मूनलाइट पर्पल कलर था जो कि हमें पसंद आया। नीचे की ओर टाईप-सी पोर्ट और सिंगल स्पीकर ग्रिल मिलता है।

    OPPO Find N2 Flip Review: यह फ्लिप फोन थोड़ा अलग है और बजट में भी है, पढ़ें लॉन्ग टर्म रिव्यू

    फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट (साइड माउंटेड) सेंसर मिलता है जो कि फास्ट है। फोन के साथ एल्यूमीनियम फ्रेम मिलता है। ओवरऑल Oppo Find N2 Flip की डिजाइन हमें पसंद आई।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें