भारत में उपलब्ध हुआ Oppo F9 Pro का 128GB स्टोरेज वाला वेरियंट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 01 Nov 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
Oppo F9 Pro 128GB Storage Variant launched in India: Price, Specifications
Oppo F9 Pro

    ओप्पो के नए स्मार्टफोन ओप्पो एफ9 प्रो का नया वेरियंट भारत में उपलब्ध हो गया है। अब आप ओप्पो एफ9 प्रो को 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में भी खरीद सकते हैं। ओप्पो एफ9 प्रो कीमत 25,990 रुपये है। इसकी जानकारी मुंबई के मशहूर रिटेलर महेश टेलीकॉम ने दी है। ओप्पो एफ9 प्रो की खासियतों की बात करें तो इसमें वाटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले है और इसमें वीओओसी चार्जिंग मिलती है।

    ओप्पो एफ9 प्रो की स्पेसिफिकेशन

    ओप्पो एफ9 प्रो में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो P60 प्रोसेसर, 6जीबी/8 जीबी रैम और 64/128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा जिसमें एक कैमरा 6 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 25 मेगापिक्सल का है।

    विज्ञापन

    ओप्पो एफ9 प्रो की बैटरी और कनेक्टिविटी

    फोन में 3500 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। खास बात यह है कि फोन के साथ VOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा जिसकी मदद से 5 मिनट की चार्जिंग में बैटरी 2 घंटे का बैकअप देगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें