आज से खरीद सकेंगे गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल स्मार्टफोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 01 Nov 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
Google Pixel 3, Pixel 3 XL Sale to be starts in India today: Price, Specifications, More
Google Pixel 3, Pixel 3 XL

    गूगल के नए स्मार्टफोन गूगल पिक्सल 3, गूगल पिक्सल 3 एक्सएल की बिक्री आज यानि 1 नवंबर से शुरू हो रही है। आज आधी रात को गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3एक्सएल को फ्लिपकार्ट से दिवाली सेल के दौरान खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा ये दोनों फोन एयरटेल स्टोर से भी बिकेंगे, हालांकि एयरटेल पर फोन की बिक्री शुरू होने के समय के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि पिछले महीने गूगल ने न्यूयॉर्क में आयोजित एक इवेंट में गूगल पिक्सल 3 और गूगल पिक्सल 3एक्सएल को गूगल पिक्सल स्लेट और गूगल होम के साथ लांच किया था।

    Google Pixel 3, Pixel 3 XL
    Google Pixel 3, Pixel 3 XL

    एयरटेल के स्टोर से गूगल पिक्सल 3 को 17,000 के डाउनपेमेंट और गूगल पिक्सल 3 एक्सएल को 20,000 रुपये के डाउनपेमेंट पर खरीदा जा सकता है। पिक्सल 3 के 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट के साथ डाउनपेमेंट के बाद आपको 18 महीने तक 3,499 रुपये की ईएमआई देनी होगी। इसी ईएमआई में आपको एक पोस्टपेड कनेक्शन भी मिलेगा।

    airtel
    airtel

    पोस्टपेड प्लान के साथ आपको हर महीने अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा भी मिलेगा। फोन के साथ ईएमआई में मिलने वाले प्लान में हर महीने 100 जीबी डाटा, नेटफ्लिक्स का 3 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन और फ्री में एयरटेल का सिक्योर सब्सक्रिप्शन मिलेगा। गूगल पिक्सल 3 एक्स के 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वाले दोनों वेरियंट के साथ 3,999 रुपये की ईएमआई देनी होगी।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें