25MP फ्रंट कैमरे वाले Oppo F7 का क्रिकेट एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 08 May 2018 10:53 AM IST
Oppo F7 Cricket Limited Edition Launched in India at Rs 21,990
OPPO F7 Cricket Limited Edition

    IPL 2018 की खुमारी के बीच Oppo ने अपने स्मार्टफोन Oppo F7 के डायमंड ब्लैक वेरियंट का लिमिटेड क्रिकेट एडिशन भारत में पेश किया है। ओप्पो एफ7 के लिमिटेड क्रिकेट एडिशन की बिक्री 14 मई से फ्लिपकार्ट और ओप्पो के ऑफलाइन रिटेल स्टोर से शुरू होगी। इस लिमिटेड एडिशन फोन पर रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और आर. अश्विन के सिग्नेचर हैं। साथ ही यह फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगा।

    Oppo F7 का लिमिटेड क्रिकेट एडिशन की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    OPPO F7 Cricket Limited Edition
    OPPO F7 Cricket Limited Edition

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.23 की बेजललेस फुल एचडी+ डिस्प्ले होगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 होगा। फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हेलियो P60 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली G72MP3 GPU, फेस अनलॉक, फिंगरप्रिंट सेंसर, स्क्रीन रिकॉर्डर और 16 मेगापिक्सल का 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ रियर कैमरा और 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

    कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS जैसे फीचर्स मिलेंगे और 3400mAh की बैटरी मिलेगी। फोन के 4GB/64 जीबी वेरियंट की कीमत 21,990 रुपये और 6 जीबी/128 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 26,990 रुपये होगी। इसके साथ जियो की ओर से 1,200 रुपये का कैशबैक और 120 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा। साथ ही 1 साल के लिए फ्री में स्क्रीन रिप्लेसमेंट का भी ऑफर मिल रहा है। बता देें कि इसके रेगुलर वेरियंट की भी शुरुआती कीमत 21,990 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें