Oppo F5 में है यह खास फीचर, खूबसूरत लोगों को दूर से ही पहचान लेगा

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 13 Oct 2017 11:30 AM IST
विज्ञापन
Oppo F5 set to launch on 26 October with AI beauty recognition technology
Oppo F5

    अभी तक आपने स्मार्टफोन के फेशियल रिकॉग्निशन के बारे में सुना था। फेशियल रिकॉग्निशन के जरिए स्मार्टफोन का लॉक चेहरा पहचानकर खुलता है लेकिन अब एक ऐसा फोन आ रहा है जिसमें ब्यूटी रिकॉग्निशन है यानी यह फोन सुंदर लोगों की पहचान करेगा। यह अनोखा फोन Oppo ला रही है जिसका नाम Oppo F5 है। इस फोन की लॉन्चिंग 26 अक्टूबर को फिलिपिंस और भारत सहित कई देशों में होने वाली है। इसकी जानकारी कंपनी ने अपने फेसबुक पेज पर दी है।

    Oppo F5 के फीचर्स और संभावित कीमत

    Oppo F5
    Oppo F5

    अभी तक लीक रिपोर्ट्स की मानें तो Oppo F5 फोन में बिना बेजल (बॉर्डर) वाली डिस्प्ले होगी। बताया जा रहा है कि इस फोन में सैमसंग गैलेक्सी एस8 से भी कम बेजल होगा। फोन का कॉर्नर राउंड होगा।

    विज्ञापन

    इस फोन में सेल्फी के लिए एक खास फीचर दिया गया है जिसका नाम AI ब्यूटी रिकॉग्निशन है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस फीचर का आम मतलब तो यही हुआ कि यह फोन खूबसूरत लोगों को पहचान लेगा, लेकिन इस फीचर का वास्तविक खुलासा लॉन्चिंग के दौरान ही होगा। इस फीचर की मदद से फोन यूजर्स की स्कीन टोन, उम्र और जेंडर की पहचान करेगा। इसके अलावा इस फोन का कैमरा सेल्फी को खुद ही बेहतर बनाएगा।

    Oppo F5  की स्पसिफिकेशन

    Oppo F5
    Oppo F5

    इस फोन में 6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले होगी। वहीं फोन 4 जीबी और 6 जीबी रैम, 64 और 128 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में लॉन्च होगा। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 630 या 660 प्रोसेसर और 4000mAh की बैटरी हो सकती है। इस फोन की कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें