Oppo F19 स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, 33W की चार्जिंग से लैस है यह फोन
Oppo F19 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है।

विस्तार
ओप्पो ने अपनी एफ सीरीज के नए स्मार्टफोन Oppo F19 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इससे पहले पिछले महीने कंपनी ने Oppo F19 Pro को लॉन्च किया था। Oppo F19 में 5000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। फोन में सुपर नाइटटाइम स्टैंडबाय भी है जिसे लेकर कहा जा रहा है कि फोन आपके सोने के पैटर्न के हिसाब से काम करेगा और बैटरी की खपत को कम करेगा।इसके अलावा यह फोन काफी स्लिम है। इसकी मोटाई महज 7.95एमएम है। यह फोन 128 जीबी स्टोरेज में मिलेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में...
Oppo F19 की कीमत
Oppo F19 की कीमत 18,990 रुपये है यानी इस कीमत में आपको 6GB के साथ 128GB स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। यह फोन एक ही रैम और स्टोरेज वेरियंट में उपलब्द है। फोन की बिक्री देश में 9 अप्रैल से शुरू होगी। लॉन्चिंग ऑफर के तहत HDFC, ICICI Bank, Kotak जैसे बैंक के कार्ड के साथ 7.5 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। Oppo F19 खरीदने वाले ग्राहकों को Oppo Enco W11 TWS महज 1,299 रुपये में मिलेगा जबकि इसकी कीमत 1,999 रुपये है।
Oppo F19 की स्पेसिफिकेशन
इसमें एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.1 दिया गया है। फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2400x1080 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है और स्टाइल पंचहोल है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर, 6 जीबी LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।
Oppo F19 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो Oppo F19 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ 15 फिल्टर, नाइट मोड और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या एआई का सपोर्ट दिया गया है।
Oppo F19 की बैटरी
फोन में 5000एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 33 वॉट की फ्लैश फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। चार्जर फोन के साथ बॉक्स में ही मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, 3.5एमएम का हेडफोन जैक, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन का वजन 175 ग्राम है। फोन प्रिज्म ब्लैक और मिडनाइट ब्लैक कलर में मिलेगा।
- रेडमी नोट 10 सीरीज के सबसे सस्ते स्मार्टफोन को खरीदने का आज फिर मौका
- Poco X3 PRO की भारत में पहली सेल आज, जानें इस फोन की कीमत और फीचर्स
- फ्लिपकार्ट ने लॉन्च किए नोकिया के दो वायरलेस ईयरफोन, 10 मिनट की चार्जिंग में 9 घंटे का बैकअप
- बेस्ट स्मार्टफोन: 10 हजार रुपये बजट है तो ये 6 फोन आपके लिए हर मामले में परफेक्ट हैं