फ्लिपकार्ट ने लॉन्च किए नोकिया के दो वायरलेस ईयरफोन, 10 मिनट की चार्जिंग में 9 घंटे का बैकअप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 05 Apr 2021 05:28 PM IST
सार

Nokia ब्लूटूथ हेडसेट T2000 की कीमत 1,999 रुपये है और इसे मिडनाइट ब्लैक और ट्विलाइट ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री नौ अप्रैल से फ्लिपकार्ट से होगी।

Nokia Bluetooth Headset T2000 and True Wireless Earphones ANC T3110 Launched in India
Nokia Headset and ANC TWS - फोटो : amarujala

    विस्तार

    ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने नोकिया के ब्लूटूथ हेडसेट (नेकबैंड) T2000 और नोकिया ट्रू वायरलेस ईयरबड्स ANC T3110 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। नेकबैंड T2000 और ईयरबड्स ANC T3110 दोनों स्वेटप्रूफ और वॉटर रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आते हैं। Nokia ब्लूटूथ हेडसेट T2000 में क्वॉलकॉम का QCC3034 ब्लूटूथ ऑडियो चिपसेट दिया गया है।

    Nokia Headset T2000, Nokia ANC T3110 की कीमत

    Nokia ब्लूटूथ हेडसेट T2000 की कीमत 1,999 रुपये है और इसे मिडनाइट ब्लैक और ट्विलाइट ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री नौ अप्रैल से फ्लिपकार्ट से होगी। फ्लिपकार्ट पर इस हेडसेट को फिलहाल 2,999 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। Nokia ANC T3110 की कीमत 3,999 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट पर इसकी लिस्टिंग 5,999 रुपये के साथ हुई है। इसकी बिक्री भी नौ अप्रैल से होगी।

    Nokia ब्लूटूथ हेडसेट T2000 की स्पेसिफिकेशन

    T2000 एक नेकबैंड स्टाइल ब्लूटूथ हेडसेट है जिसमें क्वॉलकॉम का QCC3034 चिप है। इसमें SBC, AAC, क्वॉलकॉम apt X और aptX HD का सपोर्ट है। स्वेट और वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX4 की रेटिंग मिली है। इसमें 11mm के ड्राइवर और सिंगल माइक्रोफोन दिया गया है। T2000 में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.1 है। इसकी बैटरी को लेकर 14 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। इसके अलावा कंपनी ने दावा किया है कि महज 10 मिनट की चार्जिंग के बाद 9 घंटे का बैकअप मिलेगा।

    Nokia ANC T3110 की स्पेसिफिकेशन

    Nokia ट्रू वायरलेस ईयरफोन ANC T3110 में 12.5mm का ड्राइवर है और इसे भी वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX7 की रेटिंग मिली है। इसमें तीन माइक्रोफोन दिए गए हैं। साथ में इसमें एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) का भी सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.1 है। ANC T3110 के साथ केवल SBC का सपोर्ट है। इसकी बैटरी को लेकर 5.5 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। वहीं चार्जिंग केस के साथ इसकी बैटरी को लेकर 22 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें