Oppo F15 आज भारत में होगा लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 16 Jan 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
Oppo F15 set to Launch in India Today how to watch live steam and Expected Price Specifications
Oppo F15 - फोटो : TWITTER/rannvijaysingha

    चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो आज यानी 16 जनवरी को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Oppo F15 लॉन्च करने वाली है। Oppo F15 की लॉन्चिंग आज दोपहर 12 बजे होगी। Oppo F15 की लॉन्चिंग इवेंट को आप ओप्पो इंडिया के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पर लाइव देख सकते हैं। Oppo F15 की खासियतों की बात करें तो इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इसके अलावा ओप्पो एफ15 में चार रियर कैमरे मिलेंगे।

    Oppo ने Oppo F15 की कीमत के बारे में कोई जानकारी तो नहीं दी है लेकिन फोन के फीचर्स को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ओप्पो एफ15 की कीमत 15 हजार रुपये से लेकर 22,000 रुपये के बीच होगी। यदि वास्तव में ऐसा होगा तो ओप्पो के इस फोन का मुकाबला रेडमी नोट 8 प्रो और रियलमी 5प्रो जैसे स्मार्टफोन के साथ होगा। फोन की बिक्री अमेजन इंडिया से होगी।

    विज्ञापन

    टीजर के मुकाबिक ओप्पो एफ15 7.9एमएम पतला होगा और इसका वजन 172 ग्राम होगा। फोन में चार रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। अन्य लेंस वाइड एंगल, मैक्रो लेंस और पोट्रेट के लिए होंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में 4000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी जो फास्ट चार्जिंग VOOC 3.0 को सपोर्ट करेगी। इस फास्ट चार्जिंग को लेकर दावा किया गया है कि पांच मिनट की चार्जिंग में दो घंटे तक का बैकअप मिलेगा। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा जिसे लेकर दावा है कि महज 0.32 सेकेंड में फोन अनलॉक हो जाएगा। Oppo F15 में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मि

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें