16 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा Oppo F15, खास फीचर्स आए सामने

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो 16 जनवरी को भारत में अपना नया फोन Oppo F15 लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इसकी जानकारी ट्विटर के जरिए दी है। ओप्पो के ट्विटर अकाउंट की कवर फोटो Oppo F15 के पोस्टर से बदली गई है। ओप्पो ने इस फोन के लिए कार्तिक आर्यन को ब्रांड अंबेसडर बनाया है।
Oppo F15 की खासियतों की बात करें तो इस फोन में आपको 48 मेगापिक्सल का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मेन कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में 8 जीबी रैम मिलेगी। कंपनी द्वारा जारी पोस्टर के मुताबिक Oppo F15 में VOOC फ्लैश चार्जिंग मिलेगी और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
बता दें कि Oppo A91 को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। कहा जा रहा है कि ओप्पो ए91 को ही भारत में Oppo F15 के नाम से पेश किया जाएगा। Oppo A91 की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर है। इसके अलावा फोन में 6.4 इंच की FHD+ एमोलेड डिस्प्ले है।
Oppo A91 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा 128 जीबी की स्टोरेज और आउटऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 आधारित कलर ओएस 6.1 मिलेगा। इस फोन में 4025mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
जहां तक कैमरे का सवाल है। Oppo A91 में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड, तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। भारत में फोन की बिक्री अमेजन इंडिया से होगी।