Oppo के इन दो शानदार स्मार्टफोन की कीमतों में हुई कटौती, मिलेगा 48MP का कैमरा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 14 May 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
Oppo F11 Pro, Oppo F11 Price cut in India, know features and specifications
OPPO F11 Pro

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने अपने दो पॉपअप कैमरे वाले स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती की है। ओप्पो के जिन स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती हुई है उनमें Oppo F11 Pro और Oppo F11 शामिल हैं। कंपनी ने ओप्पो एफ11 प्रो के 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज दोनों वेरियंट की कीमत में कटौती की है। मुंबई के महेश टेलीकॉम के ट्वीट के मुताबिक Oppo F11 Pro की शुरुआती कीमत अब 22,990 रुपये और 128 जीबी वेरियंट की कीमत 23,990 रुपये हो गई है। बता दें ओप्पो ने इन दोनों फोन को इसी साल मार्च में लॉन्च किया था। लॉन्चिंग के दौरान ओप्पो एफ11 प्रो की शुरुआती कीमत 24,990 रुपये थी। वहीं Oppo F11 की कीमत अब 17,990 रुपये हो गई है।

    Oppo F11 Pro की स्पेसिफिकेशन

    फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 9.0 आधारित कलर ओएस 6 स्किन मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1920×1080 है। डिस्प्ले में नॉच नहीं मिलेगा। इसके अलावा यह फोन 4/6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर मिलेगा।

    विज्ञापन

    Oppo F11 Pro का कैमरा

    OPPO F11 Pro के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा इसमें पॉप अप सेल्फी कैमरा होगा जो 16 मेगापिक्सल का होगा। कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलेगा। पॉप अप कैमरे को कंपनी ने राइजिंग कैमरा नाम दिया है। साथ ही इसमें 4000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो VOOC फ्लैश चार्ज 3.0 को सपोर्ट करेगी। इसे लेकर कंपनी का दावा है कि फोन 20 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ओप्पो एफ11 प्रो की कीमत

    इस फोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी वेरियंट की कीमत 22,990 रुपये है और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 23,990 रुपये हो गई है। यह फोन 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज के साथ मिलेगा। दोनों फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है और इसे फ्लिपकार्ट, पेटीएम और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। फोन के साथ पेटीएम 3,400 रुपये का कैशबैक दे रहा है और जियो की ओर से 4,900 रुपये के फायदे मिलेंगे और 3.2 टीबी डाटा भी मिलेगा। वहीं यदि आप एचडीएफसी कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें