Oppo Ace 2 आज होगा लॉन्च, मिल सकते हैं शानदार फीचर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 13 Apr 2020 11:35 AM IST
Oppo Ace 2 set to Launch Today know expected price and specifications
Oppo Ace 2 - फोटो : IndiaShopps / twitter

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो (Oppo) आज ग्लोबल बाजार में ऐस 2 (Oppo Ace 2) स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। यूजर्स को ओप्पो ऐस 2 स्मार्टफोन में दमदार बैटरी, शानदार कैमरा और प्रोसेसर का सपोर्ट मिल सकता है। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने अभी तक अगामी ऐस 2 स्मार्टफोन को लेकर एक भी विज्ञापन जारी नहीं किया है। तो आइए जानते हैं ओप्पो ऐस 2 की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले देगी, जिसका टच सैंपलिंग रेट 180 हर्ट्ज का होगा। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट और 12 जीबी रैम का सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

    यूजर्स को इस फोन के बैक पैनल में क्वाड कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 8 मेगापिक्सल का सेंसर, 2 मेगापिक्सल का सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद होगा। लेकिन इस फोन के फ्रंट कैमरा की जानकारी नहीं मिली है। वहीं, दूसरी तरफ इस फोन में 65 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ 4,000 एमएएच की बैटरी मिलने की उम्मीद है।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी लेटेस्ट स्मार्टफोन ओप्पो ऐस 2 की कीमत प्रीमियम रेंज में रखेगी। हालांकि, इस स्मार्टफोन की असल कीमत और फीचर्स की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।

    और पढ़ें...