5,000mAh बैटरी और 8GB रैम के साथ लॉन्च हुआ ओप्पो का यह सस्ता फोन, जानें कीमत और फीचर्स
Oppo A58x 5G के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर और 8 जीबी LPDDR4x के साथ 128 जीबी की यूएफएस 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा मिलती है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो ने अपने सस्ते फोन Oppo A58x 5G को लॉन्च कर दिया है। हालांकि, फोन को फिलहाल घरेलू मार्केट में पेश किया गया है। फोन के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर और 6.56 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। फोन में 8 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। ओप्पो ए58एक्स 5जी के साथ 5,000 एमएएच बैटरी का सपोर्ट दिया गया है।
ओप्पो ए58एक्स 5जी को ब्रीज पर्पल, स्टारी स्काई ब्लैक और ट्रैंक्विलिटी ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,200 चीनी युआन यानी लगभग 14,500 रुपये रखी गई है। कंपनी ने अब तक फोन को भारत में लॉन्च करने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
5G in india: अब आईफोन यूजर्स भी इस्तेमाल कर सकेंगे 5G, जियो-एयरटेल यूजर ऐसे एक्टिवेट करें सर्विस
ओप्पो ए58एक्स 5जी में 6.56 इंच की एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जो (720 x 1612 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आती है। डिस्प्ले के साथ 269 पीपीआई डेनसिटी और 600 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। फोन के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर और 8 जीबी LPDDR4x के साथ 128 जीबी की यूएफएस 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा मिलती है।