5G in india: अब आईफोन यूजर्स भी इस्तेमाल कर सकेंगे 5G, जियो-एयरटेल यूजर ऐसे एक्टिवेट करें सर्विस

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 14 Dec 2022 11:04 AM IST
सार

भारत में एक अक्तूबर से 5जी सेवा शुरू हो चुकी है। जियो और एयरटेल ने देश के करीब 50 शहरों और कस्बों में 5जी नेटवर्क रोलआउट भी कर दिया है। यानी आईफोन यूजर्स भी अब 5जी नेटवर्क रोलआउट वाले क्षेत्रों में 5G सर्विस का लाभ उठा सकेंगे।

विज्ञापन
5G Enabled on iPhones in India How to Activate 5G on Airtel Jio on Your iPhone
iPhone 14 Pro Max - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    टेक दिग्गज एपल ने भारत में अपने आईफोन्स के लिए 5G नेटवर्क का सपोर्ट जारी कर दिया है। कंपनी ने कहा कि आईफोन यूजर्स जिनके पास जियो और एयरटेल के कनेक्शन हैं, वह 13 दिसंबर को रात 11:30 बजे से 5G नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि एपल ने हाल ही में आईओएस 16.2 रिलीज किया था, जिसके साथ कंपनी ने घोषणा की है कि भारत में आईफोन यूजर्स उन क्षेत्रों में 5जी नेटवर्क का लाभ उठा सकेंगे जहां इसकी कवरेज उपलब्ध है। 2020 या उसके बाद लॉन्च किए गए सभी आईफोन पर 5G का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

    बता दें कि भारत में एक अक्तूबर से 5जी सेवा शुरू हो चुकी है। जियो और एयरटेल ने देश के करीब 50 शहरों और कस्बों में 5जी नेटवर्क रोलआउट भी कर दिया है। यानी आईफोन यूजर्स भी अब 5जी नेटवर्क रोलआउट वाले क्षेत्रों में 5G सर्विस का लाभ उठा सकेंगे।आईफोन के iPhone 12, iPhone 13 और iPhone 14 के साथ आईफोन एसई के साथ भी हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस का लाभ लिया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    iPhone 14 Pro PlusiPhone 14 ProiPhone 14 PlusiPhone 14iPhone 13 Pro MaxiPhone 13 ProiPhone 13iPhone 13 miniiPhone 12 Pro MaxiPhone 12 ProiPhone 12iPhone 12 miniiPhone SE (2022)

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें