ओप्पो ने कम कीमत में लॉन्च किया 5G फोन, दमदार प्रोसेसर के साथ मिलता है शानदार कैमरा, देखें अन्य फीचर्स
Oppo A58 5G में MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं फोन में 5,000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो ने अपने नए 5G फोन Oppo A58 5G को लॉन्च कर दिया है। हालांकि, फोन को फिलहाल घरेलू मार्केट में पेश किया गया है। Oppo A58 5G में MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं फोन में 5,000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन के साथ डुअल 5G सपोर्ट मिलता है।
फोन ब्रीज पर्पल, स्टार ब्लैक और ट्रैंक्विल सी ब्लू कलर ऑप्शन में आता है। फोन सिंगल स्टोरेज वेरियंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज में मिलता है। Oppo A58 5G की कीमत 1699 युआन (करीब 19,132 रुपये) है।
ये भी पढ़ें: Twitter: ब्लू टिक के लिए पैसे देने पर क्या कहती हैं भारत की पहली ट्विटर यूजर, कैसे की अकाउंट की शुरुआत
Oppo A58 5G में 6.56 इंच का LCD पैनल मिलता है, जो (1612x720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ 600 निट्स के पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन के साथ ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर और 8 जीबी LPPDDRx रैम के साथ 256 जीबी UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है।