रक्षा बंधन पर बहनों को गिफ्ट करें ये 10 बेस्ट सेल्फी फोन, कीमत 10,000 रुपये से कम

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 24 Aug 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
Raksha bandhan gift for sister, You can buy these 10 best selfie smartphones under Rs 10,000
best selfie smartphone

    Honor 7A

    हॉनर 7ए में 5.7 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 430 ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। यह फोन 3GB+32GB वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा (13+2 मेगापिक्सल) सेटअप है और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 3,000mAh की बैटरी, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0 और हेडफोन जैक दिया गया है। Honor 7A की कीमत 8,999 रुपये है और इसके साथ जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक व 50 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा।

    InFocus Vision 3
    InFocus Vision 3

    inFocus Vision 3

    इस फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड नूगट 7.0, 5.7 इंच की HD+ डिस्प्ले, मीडियाटेक का MTK6737H क्वॉडकोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें रियर पैनल पर डुअल कैमरा है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth, माइक्रो-USB और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन में 4000mAh की बैटरी है। फोन की कीमत 6,999 रुपये है

    xiaomi redmi y1
    xiaomi redmi y1

    Xiaomi Redmi Y1

    पहले शाओमी रेडमी वाय1 की बात करें तो इसमें 5.5 इंच की एचडी डिस्प्ले, ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर, MIUI 9 सॉफ्टवेयर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू, 3 जीबी/4 जीबी रैम, 32 जीबी/64 जीबी स्टोरेज, डुअल नैनो सिम स्लॉट (2 सिम, 1 मेमोरी कार्ड), बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर, 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 4G VoLTE, फिंगरप्रिंट सेंसर और 3080mAh की बैटरी है। इस फोन के 3 जीबी रैम वाले वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें