ओप्पो ने 3 जीबी रैम के साथ भारत में लॉन्च किया Oppo A3s

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 03 Aug 2018 02:45 PM IST
विज्ञापन
Oppo A3s 3GB RAM, 32GB Storage Variant Launched in India
Oppo A3s

    चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने भारत में अपने स्मार्टफोन ओप्पो ए3एस को 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च कर दिया है। इससे पहले यह फोन 2 जीबी रैम वेरियंट में बिक रहा था। कंपनी इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है, हालांकि कंपनी ने फोन की उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं फोन को ओप्पो इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

    ओप्पो ए3एस की स्पेसिफिकेशन

    फोन में 6.2 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए 506 जीपीयू, 2GB/3GB रैम और 16GB/32GB की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरे के साथ एआई ब्यूटी मोड मिलेगा। फोन में फेस अनलॉक भी मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस, एफएम रेडियो और माइक्रो यूसबी पोर्ट है। फोन में 4230 एमएएच की बैटरी है और कीमत गैजेट्स एनडीटीवी के मुताबिक फोन के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,990 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें