Oppo ने भारत में चुपके से लॉन्च कर दिया यह सस्ता फोन, इसमें है 7GB रैम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 19 Oct 2022 01:41 PM IST
सार

Oppo A17k में एंड्रॉयड 12 के साथ ColorOS 12.1.1 है। Oppo A17k मे 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम और 4 जीबी वर्चुअल रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज है।

विज्ञापन
Oppo A17k launched in India With MediaTek Helio G35 SoC Price and Specifications
Oppo A17k - फोटो : Oppo

    विस्तार

    ओप्पो ने भारतीय बाजार में अपने नए फोन Oppo A17k को लॉन्च कर दिया है। Oppo A17k, ओप्पो की ए सीरीज का नया मेंबर है जिसे दो कलर में पेश किया गया है। Oppo A17k में 6.56 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। Oppo A17k में Helio G35 प्रोसेसर है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी दिया गया है।

    Oppo A17k की कीमत

    Oppo A17k की कीमत 10,499 रुपये रखी गई है। यह फोन एक ही वेरियंट 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज में मिलेगा। Oppo A17k को नेवी ब्लू और गोल्ड कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन को ओप्पो इंडिया की साइट पर कमिंग सन के साथ लिस्ट किया गया है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Motorola Edge 30 Ultra का 256GB स्टोरेज वाला मॉडल भारत में लॉन्च

    Oppo A17k की स्पेसिफिकेशन

    Oppo A17k में एंड्रॉयड 12 के साथ ColorOS 12.1.1 है। Oppo A17k मे 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम और 4 जीबी वर्चुअल रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Oppo A17k का कैमरा

    Oppo A17k में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसके साथ ऑटोफोकस है। इस लेंस का व्यू 78 डिग्री है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Oppo A17k की स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

    Oppo A17k में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 802.11a/b/g/n, ब्लूटूथ v5.3, GPS/A-GPS, ग्लोनास, Beidou, माइक्रो यूएसबी और 3.5mm का ऑडियो जैक मिलेगा। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। Oppo A17k में 5000mAh की बैटरी है और फोन का कुल वजन 189 ग्राम है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें