Motorola Edge 30 Ultra का 256GB स्टोरेज वाला मॉडल भारत में लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 19 Oct 2022 11:27 AM IST
सार

Motorola Edge 30 Ultra के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 64,999 रुपये रखी गई है। कुछ दिन पहले लॉन्च हुए 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 59,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। फोन को इंटरस्टेलर ब्लैक और स्टाइरलाइट कलर में पेश किया गया है।

विज्ञापन
Motorola Edge 30 Ultra 12GB RAM and 256GB Storage Launched in India Price Specifications
Motorola Edge 30 Ultra - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    मोटोरोला ने हाल ही में Motorola Edge 30 Ultra को लॉन्च किया था और अब कंपनी ने इसके नए वेरियंट को पेश किया है। Motorola Edge 30 Ultra को अब 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज में लॉन्च किया गया है। Motorola Edge 30 Ultra की बिक्री भी फ्लिपकार्ट से शुरू हो गई है। नए वेरियंट के आने के बाद Motorola Edge 30 को रैम और स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध हो गया है। Motorola Edge 30 Ultra के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी दिया गया है। Motorola Edge 30 Ultra के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 64,999 रुपये रखी गई है। कुछ दिन पहले लॉन्च हुए 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 59,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। फोन को इंटरस्टेलर ब्लैक और स्टाइरलाइट कलर में पेश किया गया है।

    Motorola Edge 30 Ultra को चार साल तक एंड्रॉयड 13,14 और 15 का अपडेट मिलेगा। इसके अलावा सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेंगे। फोन में 6.67 इंच की कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ और गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1250 निट्स है। इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक LPDDR5 रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है।

    विज्ञापन

    Motorola Edge 30 Ultra में 1/1.22 इंच साइज का 200 मेगापिक्सल वाला सैमसंग का सेंसर है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का भी सपोर्ट है। इसमें दूसरा लेंस 50 मेगापिक्सल का सैमसंग का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। इसमें टेलीफोटो और मैक्रो मोड भी मिलेगा। फोन के साथ 60 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    The Motorola Edge 30 Ultra में कनेक्टिविटी के लिए 5G (13 बैंड), 4G LTE, Wi-Fi 6E,ब्लूटूथ v5.2, GPS/AGPS, NFC, DisplayPort 1.4 और USB Type-C पोर्ट है। इसके साथ इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 4610mAh की बैटरी है जिसके साथ 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W वायरलेस पावर शेयरिंग का विकल्प है। फोन को IP52 की रेटिंग मिली है और इसमें डॉल्बी एटमॉस भी है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें