शानदार डिजाइन के साथ लॉन्च हुआ Oppo A17, मिलती है लंबी बैटरी और HD+ डिस्प्ले, जानें कीमत
फोन को पिछले महीने ही मलेशिया में लॉन्च किया गया था। Oppo A17 के साथ मीडियाटेक हीलियो Helio P35 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही फोन में 5000mAh की बैटरी है।

विस्तार
ओप्पो ने अपने नए स्मार्टफोन Oppo A17 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को पिछले महीने ही मलेशिया में लॉन्च किया गया था। Oppo A17 के साथ मीडियाटेक हीलियो Helio P35 प्रोसेसर दिया गया है। Oppo A17 में 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलती है।
Oppo A17 को मिडनाइट ब्लैक और सनलाइट ऑरेंज कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,499 रुपये रखी गई है। Oppo A17 को ओप्पो स्टोर और प्रमुख रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। कंपनी फोन की खरीद पर बैंक ऑफर्स के रूप में 1,500 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है।
ये भी पढ़ें: Redmi Pad: रेडमी का सबसे सस्ता टैबलेट लॉन्च, 2K डिस्प्ले के साथ मिलेगी लंबी बैटरी लाइफ, जानें अन्य फीचर्स
Oppo A17 में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 12 आधारित ColorOS 12.1.1 है। Oppo A17 में 6.56 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है, जो (720x1,612 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में मीडियाटेक Helio P35 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है। रैम को 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: आप भी फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं iPhone का एक लाख वाला फीचर, यह है तरीका