3,000 एमएएच की बैटरी और दो रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ LG Aristo 5

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 14 Jul 2020 12:47 PM IST
सार

LG Aristo 5 स्मार्टफोन अमेरिका में हुआ लॉन्चयूजर्स को इस स्मार्टफोन में मिली 3,000 एमएएच की बैटरीकीमत है 150 डॉलर (करीब 11,300 रुपये)

विज्ञापन
LG Aristo 5 smartphone launched in america know price and specifications
LG Aristo 5 - फोटो : LG

    विस्तार

    टेक कंपनी एलजी (LG) ने बजट सेगमेंट में अपना शानदार स्मार्टफोन LG Aristo 5 अमेरिका में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 3,000 एमएएच की बैटरी, एचडी डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में दो कैमरे मिले हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक LG Aristo 5 की भारत समेत अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    LG Aristo 5 की कीमत

    कंपनी ने LG Aristo 5 स्मार्टफोन के दो जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 150 डॉलर (करीब 11,300 रुपये) रखी है। इस स्मार्टफोन को सिल्वर कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: हर भारतीय को सस्ते और उन्हीं की भाषा में सूचना पहुंचाएगा गूगल: पिचाई

    LG Aristo 5 की स्पेसिफिकेशन

    LG Aristo 5 स्मार्टफोन में 5.7 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1,520 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडिया एमटी6762 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में डुअल कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 13 मेगापिक्सल पीडीएफ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का वाइंड-एंगल-लेंस मौजूद है। साथ ही इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    LG Aristo 5 की बैटरी

    एलजी ने इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में 3,000 एमएएच की बैटरी मिली है, जो यूजर्स को 10 घंटे का बैटरी बैकअप प्रदान करती है। वहीं, LG Aristo 5 वजन 146 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें