Oppo A12 हुआ भारत में सस्ता, नई कीमत अब 8490 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 18 Jan 2021 01:46 PM IST
Oppo A12 Price in India Cut by upto Rs 500 Now Starts at Rs 8490
Oppo A12 - फोटो : अमर उजाला

    ओप्पो ने अपने एक बजट स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है। Oppo A12 भारतीय बाजार में सस्ता हो गया है। Oppo A12 को भारत में पिछले साल जून में लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के समय Oppo A12 की शुरुआती कीमत 9,990 रुपये थे, लेकिन अब इसे 8,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। Oppo A12 एक बजट स्मार्टफोन है जिसमें मीडियाटेक हीलियो P35 प्रोसेसर दिया गया है।

    Oppo A12 की कीमत

    कटौती के बाद Oppo A12 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 8,490 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 10,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। नई कीमत के साथ फोन को अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसे सभी प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है।

    Oppo A12 की स्पेसिफिकेशन

    कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 6.22 इंच का एचडी प्लस टीएफटी डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल है। साथ ही स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हिलियो पी35 एसओसी का सपोर्ट मिला है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलर ओएस 6.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    ये भी पढ़ें: वीवो के बाद ओप्पो ने लॉन्च किया बजट 5G स्मार्टफोन Oppo A93 5G

    Oppo A12 का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    Oppo A12 की बैटरी

    ओप्पो ने इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी-पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 4,230 एमएएच की बैटरी मिली है, जो 17 घंटे का बैटरी बैकअप देती है। वहीं, इस स्मार्टफोन का वजन 165 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें