फेस अनलॉक फीचर के साथ लॉन्च हुआ Oppo A1, ये होगी कीमत

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 24 Mar 2018 12:53 PM IST
Oppo A1 launched in China with Face Unlock Feature, Know price and specifications
Oppo A1

    चाइनीज मोबाइल फोन निर्माता कंपनी Oppo मोबाइल्स ने घरेलू बाजार में एक और स्मार्टफोन Oppo A1 पेश किया है। इस फोन में कंपनी ने सिक्योरिटी के लिए सिर्फ फेस अनलॉक फीचर दिया है, फिंगरप्रिंट सेंसर को हटा दिया गया है। वहीं फोन के बैक पैनल पर सिंगल कैमरा है। इस फोन को कंपनी की वेबसाइट पर ब्लू, रेड और व्हाइट कलर वेरियंट में लिस्ट किया गया है, हालांकि इसके भारत में लॉन्चिंग के बारे में अभी कोई खबर नहीं है।

    Oppo A1 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Oppo A1
    Oppo A1

    Oppo A1 में 5.7 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 रुपये है। वहीं फोन के प्रोसेसर के बारे में जानकारी नहीं है। इस फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज होगी जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए बढ़ाया जाा सकेगा।

    वहीं फोन में 3180mAh की बैटरी, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कैमरे के साथ फेस ब्यूटी मोड भी है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें GPS, Wi-Fi, ब्लूटूथ और 4G LTE दिया गया है। फेस रिकॉग्निशन को लेकर कंपनी का दावा 128 चेहरे में से एक को पहचानने की है। इस फोन की चीन में कीमत CNY 1,399 यानी करीब 14,400 रुपये है और 1 अप्रैल से इसकी बिक्री शुरू होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें